महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा दर्दनाक हादसा, पुल निर्माण के समय मजदूरों पर गिरी गर्डर मशीन, 14 की मौत

surya soni
Published on: 1 Aug 2023 10:59 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा दर्दनाक हादसा, पुल निर्माण के समय मजदूरों पर गिरी गर्डर मशीन, 14 की मौत
X
Maharashtra Bridge Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। ठाणे के शाहपुर के पास एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। जिसकी चपेट में आने से करीब 14 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदुर घायल हो गए। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं, घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या:

बता दें गर्डर मशीन काफी ऊंचाई से मजदूरों पर जाकर गिरी। इसके बाद की तस्वीर बड़ी विचलित करने वाली थी। ठाणे के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सरलांबे में पुल के निर्माण लगे मजदूरों के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक मृतकों की संख्या 14 बताई जा रही हैं। बचाव कार्य में जुटी टीम के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

100 फीट ऊपर से गिरी मशीन:

मिली जानकारी के अनुसार ठाणे के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर बन रहे इस पुल का निर्माण आखिरी स्टेज में था। गर्डर मशीन के जरिये पुल का कार्य तेज़ी से किया जा रहा था, लेकिन अचानक करीब 100 फ़ीट ऊंचाई से मशीन मजदूरों पर जा गिरी। इस भारी भरकम मशीन की चपेट में आने से कई मजदूरों ने वहीं दम तोड़ दिया। 701 किमी लंबा है समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे: बता दें इस हाईवे के ऊपर यह हादसा हुआ हैं वो मुंबई को नागपुर से जोड़ता हैं। इसकी कुल लंबाई 701 किमी बताई जा रही हैं। इसका नाम 'हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे' महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत दस जिलों से होकर गुजरता है।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।
ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने शेयर किया ट्वीट, देश के वीर सपूतों को किया याद ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में ‘लाल डायरी’ पर जमकर मचा बवाल, आखिर ऐसा क्या राज छुपा हैं इसमें…?
surya soni

surya soni

Next Story