Maharashtra Badlapur Sexual Assault: आरोपी का पहली पत्नी से था विवाद, 4 महीने पहले की थी दूसरी शादी

Shiwani Singh
Published on: 22 Aug 2024 11:56 PM IST
Maharashtra Badlapur Sexual Assault: आरोपी का पहली पत्नी से था विवाद, 4 महीने पहले की थी दूसरी शादी
X
Maharashtra Badlapur Sexual Assault: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर जिले में दो बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि आप लोग कैसे काम करते हैं। वहीं आरोपी 23 वर्षीय अक्षय शिंदे से जुड़ी कई बाते समाने आई हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिंद ने चार महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। चार महीने पहले की थी शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे के पड़ोसी ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी कई दिनों से दिखाई नहीं दी है। घर में उसकी मां और भाई है जिनके साथ वह रहता था। शिंदे ने चार महीने पहले दूसरी शादी की थी। जबकि उसकी पहली पत्नी ने उसकी आदतों और घरेलू समस्याओं के कारण उसे छोड़ दिया था। ये भी पढ़ेंः Kolkata Doctor Rape Murder Case: सुनवाई के दौरान CJI चंद्रचूड़ ने कहा-'मैं भी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं' इलाके के लोग सदमे में
पड़ोसी ने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके के लोग सदमे में थे और उसके कृत्य से शर्मिंदा थे। पड़ोसी ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा राक्षस हमारे बीच रह रहा था। पड़ोसी के दावों के मुताबिक आरोपी अक्षय शिंदे पिछले पांच वर्षों से इस इलाके में रह रहा था। इससे पहले वह कहीं और रहता था। घरवालों का क्या कहना है? जानकारी के मुताबिक शिंदे का परिवार कर्नाटक के गुलबर्गा जिले से है, जबकि वह खरवाई में पैदा हुआ था। वह अपने माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ खरवाई गांव के एक 'चॉल' में रहता था। वहीं आरोपी के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे फंसाया गया है। माता-पिता ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि उनके बेटे के खिलाफ लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Kolkata Rape Murder Case: CM ममता की PM मोदी को चिट्ठी, रखीं ये 3 तीन बड़ी मांगें...
वहीं गुरुवार की सुबह कुछ लोग शिंदे के घर में घुस गए और घर में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने शिंदे के परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया और उन्हें गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। कितना पढ़ा लिखा है आरोपी रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 10वीं तक पढ़ाई की थी और स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करने से पहले सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था, जहां कथित घटना हुई थी।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story