Mahakumbh 2025 : कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे, प्रयागराज

ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले इन दिनों भारत टूर पर है। यह बैंड भारत के कई शहरों में परफॉरमेंस दे चुका है।

Jyoti Patel
Published on: 28 Jan 2025 7:52 AM IST
Mahakumbh 2025 : कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे, प्रयागराज
X
Mahakumbh 2025  : ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले इन दिनों भारत टूर पर है। यह बैंड भारत के कई शहरों में परफॉरमेंस दे चुका है। हाल ही में बैंड में सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (mahakumbh 2025) मेले में पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में क्रिस मार्टिन और उनकी प्रेमिका डकोटा जॉनसन एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, इस जोड़े ने भगवा पोशाक पहनी हुई थी। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि क्रिस मार्टिन (chris martin) और डकोटा जॉनसन (dakota jhonson) कोल्डप्ले के म्यूजिक टूर के भारत में 16 जनवरी 2025 को भारत आए थे। बैंड ने मुंबई और अहमदाबाद में अपने संगीत कार्यक्रम आयोजित किए थे। दौरे का उनका आखिरी शो गणतंत्र दिवस (republic day)पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था।

अहमदाबाद शो में गाया वंदे मातरम

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, क्रिस मार्टिन ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान देशभक्ति के गीत वंदे मातरम और माँ तुझे सलाम की खूबसूरत प्रस्तुति के साथ अपने मेजबान देश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गायक ने कॉन्सर्ट का समापन "भारत माता को सलाम" के साथ किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

सिद्धिविनायक मंदिर में किये दर्शन

कुछ दिन पहले, क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था। मंदिर में दर्शन के दौरान इन दोनों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी थीं। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे की अभिनेत्री को अपने सिर को भगवा घूंघट से ढके हुए देखा गया था। क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने मुंबई के प्रतिष्ठित श्री बाबुलनाथ मंदिर में भी प्रार्थना की। हॉलीवुड अभिनेत्री को सिर पर दुपट्टा लपेटे हुए एक प्रिंटेड कॉटन सूट में बहुत सुंदर देखा गया, जबकि संगीतकार ने एक पेस्टल ब्लू कुर्ता पहना था, जिसे एक पवित्र रुद्राक्ष माला के साथ जोड़ा गया था। डकोटा जॉनसन ने नंदी के कान में कुछ फुसफुसाया भी। मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई नंदी के कान में अपनी इच्छाएँ फुसफुसाता है, तो वे पूरी होती हैं। ये भी पढ़ें : Coldplay Concert Ahmedabad : क्रिस मार्टिन ने वंदे मातरम गाकर जीता लोगों का दिल, भावुक हुए फैंस...
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story