Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी

आज भोर में सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत-महंत और महामंडलेश्वर ने अमृत स्नान किया।

Preeti Mishra
Published on: 14 Jan 2025 10:27 AM IST
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी
X
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज पहला अमृत स्नान है। आज मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले नागा साधुओं ने अमृत स्नान किया। अखाड़ों के स्नान को लेकर महाकुंभ मेला प्रशासन (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) ने समय पहले ही निर्धारित कर दिया था। 13 अखाड़े महाकुंभ के तीन मुख्य स्नान दिनों पर अमृत स्नान करेंगे। अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के संत सुबह 5:15 बजे से अपने अखाड़ों से निकलना शुरू कर दिए थे।

मेला प्राधिकरण ने निर्धारित किया है 30 मिनट से एक घंटे का समय

ठंड और घने कोहरे के बावजूद, लाखों श्रद्धालु मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) त्योहार के अवसर पर "अमृत स्नान" नामक पवित्र स्नान करने के लिए मंगलवार को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हैं। प्रशासन ने 13 अखाड़ों के अमृत स्नान को सुव्यवस्थित करने के लिए आदेश जारी किया था। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने सबसे पहले अमृत स्नान किया, इसके बाद शैव और वैष्णव आस्था के अन्य लोगो ने अमृत स्नान किया। बता दें कि कुंभ मेला प्राधिकरण की ओर से अमृत स्नान (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) के लिए अखाड़ों को 30 से एक घंटे का समय दिया गया है। अखाड़ों के स्नान के दौरान सड़कों को पूरी तरह से खाली रखा गया।
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी
13 अखाड़ों को तीन समूहों में - संन्यासी (शैव), बैरागी (वैष्णव) और उदासीन। शैव अखाड़ों में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, श्री शंभू पंचायती अखाड़ा अटल अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, श्री शंभू पंचाग्नि अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा और तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायत शामिल हैं।

आज भोर में ही शुरू हो गया अमृत स्नान

आज भोर में सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत-महंत और महामंडलेश्वर ने अमृत स्नान (Amrit Snan in Mahakumbh) किया। इन अखाड़ों के साधु हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू, पूरे शरीर पर भस्म-भभूत, घोड़े-ऊंट और रथ की सवारी करते दिखे। हर-हर महादेव और हर हर गंगे का उद्घोष करते हुए 2000 नागा साधु संगम पहुंचे और डुबकी लगाई। जानकारी के अनुसार, महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा ने सुबह 5.15 बजे शिविर से प्रस्थान किया और 6.15 बजे घाट पहुंचा। इन्हे स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया था। दोनों अखाड़े 6.55 बजे घाट से वापस शिविर के लिए रवाना हो गए। आज मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 मिनट से सुबह 6:21 मिनट तक था। महापुण्यकाल सुबह 9:03 मिनट से 10:48 मिनट तक रहेगा। स्नान का समय शाम 5:46 मिनट तक है। शाम तक अखाड़े के लोग अमृत स्नान करेंगे।

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी

कौन सा अखाड़ा कब अमृत स्‍नान करेगा?

महाकुंभ 2025 में अमृत स्‍नान (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) को लेकर कौन सा अखाडा कब स्नान करेगा इसको लेकर क्रम सोमवार को ही जारी कर दिया गया था। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा अमृत स्नान करेगा। इसके साथ ही अटल अखाड़ा भी अमृत स्नान करेगा। इसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा अमृत स्नान करेगा। तीसरे क्रम पर जूना अखाड़ा अपने सहयोगी अग्नि और आह्वाहन अखाड़े के साथ अमृत स्नान के लिए संगम जाएगा। इसके बाद निर्मोही अनी, निर्वाणी अनी और दिगंबर अनी अखाड़े के संत महाकुंभ में अमृत स्नान करेंगे। इनके बाद नया उदासीन और बड़ा उदासीन अखाड़े के संत अमृत स्नान करेंगे। सबसे आखिर में तेरहवां निर्मल अखाड़ा अमृत स्नान के लिए जाएगा।

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी मकर संक्रांति के लिए अखाड़ों के लिए अमृत स्‍नान का समय

श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा                                       40 मिनट श्री पंचायती अखाड़ा आनंद श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्री पंचाग्नि अखाड़ा                                                                 40 मिनट अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा                                   30 मिनट अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा                                   50 मिनट अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा                                   30 मिनट श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा                                                    55 मिनट श्री पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन, निर्वाण अखाड़ा                           60 मिनट श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा                                                               40 मिनट

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी

पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ था महाकुंभ

सोमवार को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के दिन से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के पहले दिन शाम छह बजे तक लगभग 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए। महाकुंभ मेला बसंत पंचमी 26 फरवरी को समाप्त होगा। इसमें 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को महत्वपूर्ण स्नान अनुष्ठान अमृत स्नान पड़ेंगे। यह भी पढ़े: First Kumbh of Independent India: इस साल लगा था आजाद भारत का पहला कुंभ, जानें क्यों रहा है यह चर्चे में
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story