Magh Purnima 2024: पूर्णिमा के दिन करें ये 6 अचूक उपाय, खुल जाएगी बंद किस्मत

Juhi Jha
Published on: 16 Feb 2024 1:47 PM IST
Magh Purnima 2024: पूर्णिमा के दिन करें ये 6 अचूक उपाय, खुल जाएगी बंद किस्मत
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) का खास महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन किसी भी पवित्र नदी, कुंड में स्नान करना ओर दान करने से व्यक्ति के ​सभी पाप और कष्ट मिट जाते है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल माघी पूर्णिमा का व्रत 24 फरवरी को रखा जाएगा। पौराणिक शास्त्रों में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए है। इन उपायों को करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और साथ ही बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाते है। तो आइए जानते है क्या है वो उपाय:-
माघ पूर्णिमा के विशेष उपाय:-
Magh Purnima 2024 1. माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) के दिन सुबह सूर्योदय होने से पूर्व किसी भी पवित्र नदी,कुंड या फिर घर पर ही गंगा मैया का ध्यान करन नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने कर भगवान विष्णु की विधिवत रूप से पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते है और साथ ही मन व आत्मा सभी पापों से शुद्ध हो जाते है। 2. माघ पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना और पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी दल अतिप्रिय है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन तुलसी पर जल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते है। 3. माघ पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करना लाभदायक माना जाता है। पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाने से पुण्यफलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु के साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
Magh Purnima 2024
4. अगर आप अपने परिवार में धन सम्पदा में वृद्धि चाहते है तो माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) के दिन प्रात: स्नानादि कर भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करे और साथ ही शाम को चंद्रदेव को अर्घ्य दे। ऐसा करने से परिवार में वैभव और धन में बढ़ोतरी होती है। 5. पूर्णिमाक के दिन दूध,दही,शहद,तुलसी,घी और गंगाजल मिलाकर पंचामृत तैयार करे और भगवान विष्णु को इस पंचामृत का भोग लगाए। इस उपाय को करने से आपके जीवन में सकारात्मक सोच वाले ज्यादा शामिल होंगे। 6. माघ पूर्णिमा के दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और साथ ही व्यक्ति की आयु व आरोग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2024 Vrat Katha: एकादशी के दिन जरूर सुने ये व्रत कथा, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story