Magh Purnima 2024: फरवरी में इस दिन मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Juhi Jha
Published on: 8 Feb 2024 3:51 PM IST
Magh Purnima 2024: फरवरी में इस दिन मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में एकादशी,अमावस्या, दिन और तिथि (Magh Purnima 2024) का विशेष महत्व बताया गया है। इसी तिथि में पूर्णिमा का भी खास महत्व है। माघ महीने में पड़ने की वजह से इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस पूर्णिमा में स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता हैं। धार्मिक ग्रंथों में भी इसका वर्णन किया गया है। मान्यताओं के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस दिन दान पुण्य करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। तो आइए जानते है फरवरी माह में किस दिन मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा और शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त:-
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि माघ पूर्णिमा मनाई जाती है। इस माह की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर में 03 बजकर 33 मिनट से प्रांरभ होकर अगले दिन यानी 24 फरवरी की शाम को 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि की वजह से माघ पूर्णिमा 24 फरवरी,शनिवार को मनाई जाएगी। Magh Purnima 2024 1.स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। 2. अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। 3. सत्यनारायण पूजा - सुबह 08 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर सुबह 09 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। 4. चंद्रोदय समय - शाम को 06 बजकर 12 मिनट पर होगा। 5. मां लक्ष्मी पूजा समय - 25 फरवरी की प्रात: 12 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर प्रात: 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
आखिर कैसे हुई माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति:-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 27 नक्षत्रों में से एक मघा नक्षत्र से माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति होती है। माना जाता है कि माघ माह में देवता धरती पर आते है और मनुष्य का रूप धारण कर प्रयागराज में स्नान,दान और जप करते है। इसलिए पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का खास महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है और साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
माघ पूर्णिमा का महत्व:-
पौराणिक ग्रंथो के अनुसार माघ माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस तिथि पर व्यक्ति गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल प्रयाग में स्नान करने से पुण्यों फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करना भी 100 पुण्यों के समान माना गया है और व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। Magh Purnima 2024 इस दिन भगवान विष्णु,मां लक्ष्मी और हनुमान की विधिवत रूप से पूजा करने का विधान हैं। इससे व्यक्ति को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा पर किया गया स्नान और दान व्यक्ति को लंबे समय तक सुख,समृद्धि और धन प्रदान करता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही इस दिन जो व्यक्ति चंद्रदेव की पूजा करता है उसे जीवन में खुशहाली मिलती है।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत ​पंचमी के दिन इस विधि से करें मां सरस्वती की पूजा,जानें पूजा नियम, मंत्र और शुभ मुहूर्त
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story