Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन राशियों के अनुसार करें दान, जीवन में मिलेगी सफलता

Juhi Jha
Published on: 20 Feb 2024 3:44 PM IST
Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन राशियों के अनुसार करें दान, जीवन में मिलेगी सफलता
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Purnima 2024: सनातन धर्म में पूर्णि​मा तिथि (Magh Purnima 2024) का खास महत्व है और जब बात माघ शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाली पूर्णिमा की हो तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का करने से साधक को पुण्य मिलता है। वहीं माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 के दिन मनाई जा रही है। ऐसे आप अपने राशियों के अनुसार दान कर आने वाले जीवन में सफलता हासिल कर सकते है और साथ ही आने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। राशि के अनुसार दान करने से यह आपके कुंडली के दोषों को दूर करता है और साधक पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।
राशि के अनुसार क्या करें दान (Magh Purnima 2024 Daan According To Zodiac Sign):-
Magh Purnima 2024 मेष राशि मेष राशि वाले जातक माघ पूर्णिम के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, चंदन, मसूर, चना या तांबे का दान करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इन चीजों का दान लाल कपड़े में बांधकर ही करें। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातक माघ पूर्णिम के दिन चावल, तेल,खीर, चांदी और सफेद रंग की चीजों का दान करें। ऐसा करने से साधक को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और सभी बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन हरी सब्जियां, हरे मूंग,हरे वस्त्र, फल और पन्ना रत्न का दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा और साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होगी। कर्क राशि कर्क राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन चांदी, पीतल, आटा, गुड़, दूध और मोती के आभूषण दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कारोबार और नौकरी में उन्नति मिल सकती है। सिंह राशि सिं​ह राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन लाल रंग से जुड़ी वस्तुएं, सोना, केसर का दान करे। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग माघी पूर्णिमा के दिन हरी सब्जी, हरे रंग के वस्त्र,नारियल,पन्ना रत्न और फल का दान करें। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता हैं। तुला राशि तुला राशि के लोग माघी पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र, तांबा और कांसे का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन लाल कपड़े में लपेटकर मसूर की दाल,गुड़,मूंगा, लाल कपड़ा,दही और तिल का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग माघ पूर्णिमा के दिन 7 पीले फूल,पीली मिठाई या पीले कपड़े दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। मकर राशि मकर राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन नीली वस्तुएं, नीले कपड़े,तिल, फूल आदि का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव भगवान प्रसन्न होते है। कुंभ राशि कुंभ राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन ​अन्न,वस्त्र,काला रंग का कपड़ों का दान करें। मीन राशि
मीन राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन किताब, शहद,पीली वस्तु और लाल वस्त्र दान करें। यह भी पढ़ें: Falgun Month 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास? जानिए इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story