LOKSABHA2024 BJP LIST SOON: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की नयी लिस्ट के लिए चल रहे मंथन में क्या तय हो रहा है?

Bodhayan Sharma
Published on: 24 March 2024 4:45 AM IST
LOKSABHA2024 BJP LIST SOON: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की नयी लिस्ट के लिए चल रहे मंथन में क्या तय हो रहा है?
X
LOKSABHA2024 BJP LIST SOON: दिल्ली। देश में आम चुनाव को लेकर पार्टियों में उम्मीदवारों को लेकर आलाकमान के बीच मंथन चल रहा है। मंथन में एक ही नियम लागू होता है, जिताऊ उम्मीदवार। भाजपा के प्रथम पंक्ति के सभी नेता, दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में चल रहे मंथन में शामिल हुए। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठकों का ये लगभग अंतिम चरण माना जा रहा है। इससे पहले हालांकि अभी तक भाजपा के 291 उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा ने 4 सूचियों में की। अभी कई नाम बाकी है। https://twitter.com/BJP4India/status/1771585789639479652
सीईसी यानि केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में कौन?
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री और वाराणसी से लोकसभा उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के चुनावी चेहरे नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। इस मीटिंग में केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी अपनी राय राखी और उम्मीदवारों की पाँचवी लिस्ट पर चर्चा की।
भाजपा का आंकड़ा कहाँ तक पहुंचा?
भाजपा ने अभी तक 4 लिस्ट की घोषणा की है। इन चार लिस्ट में लगभग बड़े नाम और महत्वपूर्ण सीटों की घोषणा हो गयी है। सबसे पहली लिस्ट 195 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की जारी की गयी थी। अभी तक कुल 291 लोगों की घोषणा भाजपा कर चुकी है। अभी भारत की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 291 की घोषणा की जा चुकी है, जो कि दूसरी सभी पार्टियों में से सबसे अधिक सीटों के लिए की गयी घोषणा है। हालांकि अभी भी 252 सीटों पर नामों की घोषणा भाजपा की तरफ से होनी बाकी है। इसी लिए मंथन लगातार जारी है और भाजपा का आलाकमान लोकसभा को लेकर पूरी तैयारी सबसे पहले कर लेना चाहता है। https://twitter.com/BJP4India/status/1771590261170393101
4 जून को तय होगी भारत की नयी तस्वीर
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा प्लान जारी कर दिया है। पूरे देश में 543 सीटों पर कुल 7 चरणों में चुनाव होना तय हुआ है। मतदान की शुरुआत यानि चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होना है। 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देश का उत्सव मनाया जाना है। लोकतंत्र के इस उत्सव का परिणाम 4 जून को आएगा और तब तय होगी भारत की नयी तस्वीर किसके हाथों लिखी जानी है। हालांकि जहां विपक्षी गठबंधन अपनी साख बचाने में लगा हुआ है वहीं भाजपा 370 से अधिक सीटों पर अकेले ताल ठोकने का डावा कर रही है और एनडीए 400 पार सीटों का ऐलान कर रहा है। यह भी पढ़े: ED POWER: ईडी की ताकत को जान लेना जरूरी है... बिना वारंट के भी कर सकते हैं गिरफ्तारी...!
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story