Loksabha Election 2024 : करौली- धौलपुर क्षेत्र में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का रोड शो, रोचक है इस सीट का सियासी मिजाज ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 13 April 2024 8:11 PM IST
Loksabha Election 2024 : करौली- धौलपुर क्षेत्र में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का रोड शो, रोचक है इस सीट का सियासी मिजाज ?
X
Loksabha Election 2024 Karauli Dholpur Seat : करौली। पूर्वी राजस्थान के करौली- धौलपुर क्षेत्र का सियासी मिजाज कुछ अलग है। यहां विधानसभा चुनावों में जहां कांग्रेस का दबदबा रहता आया है, तो लोकसभा के चुनाव में भाजपा का पलडा भारी रहा है। इसके अलावा बसपा भी यहां असरदार रही है। इस बीच बीजेपी की इस सीट पर पैनी नजर है। दो दिन पहले ही करौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था, तो आज शनिवार को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हिंडौन सिटी में रोड शो किया।
2008 में अस्तित्व में आई यह सीट
पूर्वी राजस्थान की करौली- धौलपुर लोकसभा सीट प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में शुमार है, यह लोकसभा क्षेत्र 2009 से पहले बयाना लोकसभा क्षेत्र में शामिल था, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद करौली- धौलपुर सीट अस्तित्व में आई। इनमें धौलपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गृह क्षेत्र है। ऐसे में इसे पूर्वी राजस्थान की हॉट सीट भी माना जाता है। यह भी पढ़ें : 
Earning Crores From TenduPatta : इस जंगली पेड़ के पत्तों की कीमत 1.9 करोड़, सरकार को राजस्व, हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार, क्या काम आता है यह पेड़ ?
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी
करौली- धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में करौली और धौलपुर दो जिले शामिल हैं, दोनों जिलों में 8 विधानसभा सीट हैं। वर्तमान में यहां 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस काबिज है। जबकि भाजपा के पास दो ही सीट हैं, एक सीट पर बसपा का विधायक बना है। इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में करौली की चार में से तीन सीटें कांग्रेस ने जीतीं थीं। जबकि एक पर बसपा प्रत्याशी जीता, जिसने बाद में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। यह भी पढ़ें : 
Shrinathji Rajasthan News: श्रीनाथजी के द्वार से अयोध्या जायेगा एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद, 14 अप्रैल को शुरू होगी यात्रा
लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी
करौली- धौलपुर में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बाजी मारती रही है, लेकिन लोकसभा में भाजपा का पलडा भारी दिखता है। 2008 के बाद अस्तित्व में आई करौली- धौलपुर लोकसभा सीट पर अभी तक तीन लोकसभा चुनाव हुए हैं। जिनमें 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाड़ी लाल बैरवा यहां से सांसद चुने गए। लेकिन, इसके बाद लगातार दो बार से यह सीट भाजपा के खाते में दर्ज रही है। यह भी पढ़ें : 
Ram Mandir In Ayodhya: अयोध्या में भगवान राम जल्दी उठेंगे, जानिए क्या है नया शेड्यूल, कब होगा सूर्य किरण अभिषेक ?
भाजपा- कांग्रेस ने उतारे नए चेहरे
करौली- धौलपुर सीट पर इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही नए चेहरों को उतारा है। भाजपा ने लगातार दो बार से सांसद डॉ. मनोज राजौरिया का टिकट काटकर इंदू देवी जाटव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने भजनलाल जाटव को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से विक्रम सिंह मैदान में हैं।
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story