Loksabha Election 2024 : सियासी संस्कार- कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी ने छुए भाजपा प्रत्याशी के पैर, मांगा आशीर्वाद

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 April 2024 10:51 PM IST
Loksabha Election 2024 : सियासी संस्कार- कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी ने छुए भाजपा प्रत्याशी के पैर, मांगा आशीर्वाद
X
Loksabha Election 2024 Jalore Rajasthan : जालोर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में जालोर- सिरोही सीट इस बार काफी चर्चा में है, इस सीट के हॉट सीट बनने का कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं, जिन्हें कांग्रेस ने यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से यहां लुंबाराम चौधरी मोर्चा संभाले हुए हैं। इस बीच यहां दिलचस्प वाकया देखने को मिला है।
हिमांशी गहलोत ने छुए भाजपा प्रत्याशी के पैर
सियासी संग्राम में पक्ष- विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमलों में शब्दों की मर्यादा तक भूल जाते हैं, लेकिन राजस्थान की जालोर- सिरोही सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत भाजपा प्रत्याशी के पैर छूते नजर आई। जिसके बाद यह दिलचस्प वाकया लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024: राजस्थान के बांसवाड़ा का कर्नाटक के बेल्लारी से कैसे जुड़ा चुनावी रिश्ता ?
भाजपा प्रत्याशी ने दिया हिमांशी को आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्रवधू हिमांशी गहलोत सिरोही के रेवदर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। इस बीच हिमांशी के पति वैभव गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम भी कार्यक्रम में पहुंच गए। कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी और भाजपा प्रत्यशी लुंबाराम चौधरी का आमना- सामना हुआ। तो हिमांशी ने आगे बढ़कर भाजपा के लुंबाराम के पैर छुए। हिमांशी गहलोत ने लुंबाराम से कहा कि आप बुजुर्ग हैं, आपका आशीर्वाद बनाए रखें। इस पर लुंबाराम ने भी मुस्कराते हुए हिमांशी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें : 
Loksabha Election 2024 : आरक्षण पर झूठ फैला रही कांग्रेस, भाजपा कभी खत्म नहीं होने देगी आरक्षण- शाह
वैभव गहलोत ने भी छुए थे लुंबाराम के पैर
इससे कुछ दिनों पहले वैभव गहलोत की भी एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वैभव भाजपा प्रत्याशी के पैर छूते दिखे थे। यह वाकया 14 अप्रैल का है, तब कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत सिरोही में प्रचार कर रहे थे, इस बीच उनका भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम से सामना हुआ। तो वैभव ने भी आगे बढ़कर लुंबाराम के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया था। यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav in Khandwa: मम्मी ने पीछे से सरकार चलाई, दादी 17 साल में गरीबी नहीं हटा पाईं, कांग्रेस पर सीएम का करारा प्रहार
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story