Loksabha Election 2024 : गिरिराज सिंह की पत्नी भी है करोड़पति, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं गिरिराज

Chandramauli
Published on: 21 April 2024 10:39 AM IST
Loksabha Election 2024 : गिरिराज सिंह की पत्नी भी है करोड़पति, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं गिरिराज
X
Loksabha Election 2024 : पटना। देश के चर्चित तेज तर्रार हिंदूवादी छवि वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के रूप में बेगूसराय संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है। उनके दिए हलफनामे के अनुसार उनके पास 10.16 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 4.15 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति है।
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सिंह
सिंह ने नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल हलफनामे में घोषणा की है कि उनके पास 2.09 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 8.07 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। सिंह की पत्नी के पास 1.25 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.90 करोड़ रुपए जय अचल संपत्ति है।
पत्नी भी करोड़ों की मालिक
वहीं केंद्रीय मंत्री के पास 1.96 लाख रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 1.46 लाख रुपये नकद हैं। गिरिराज सिंह के पास जो चल संपत्ति है, उनमें उनके दो बैंक खातों में जमा राशि और 1.10 लाख के लिए दिखाई गई भारतीय रुपये के उनकी सोने के आभूषण शामिल हैं। पत्नी के पास जो चल संपत्ति है, उनमें छह बैंक खातों में जमा राशि, 7.5 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार, सिंह की अचल संपत्ति में उनकी पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हलफनामे में वर्ष 2023-2024 उनकी आय 16,61,990 रुपए है।
यह भी पढ़ें :
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की राजस्थान के जालौर और बांसवाड़ा में रैली, तो राहुल गांधी की सतना और रांची में जनसभा
भाकपा के राय से है मुकाबला
सिंह का मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार अवधेश राय से है, जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। भाजपा नेता ने 2019 में जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। कुमार ने भाकपा के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर राष्ट्रीय राजधानी की उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें :
Loksabha Election 2024 Rajasthan : 58.28 फीसदी मतदान, इसमें बुजर्गों की हिस्सेदारी ज्यादा, काम आया होम वोटिंग आइडिया
ऐसा रहा सिंह का राजनैतिक सफर
अपनी राजनीतिक यात्रा में सबसे पहले वे वर्ष 2002 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। लगातार दो टर्म में वर्ष 2014 तक वे विधान पार्षद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की पहली पारी के दूसरे विस्तार में गिरिराज सिंह 2008 से 2010 तक सहकारिता मंत्री तथा दूसरी पारी में 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार नवादा से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2017 में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के समय गिरिराज सिंह को पहली बार केन्द्र में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी मिली थी। वह मई 2019 में मोदी कैबिनेट में फिर शामिल हुए और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन व मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। जुलाई 2021 में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story