Loksabha Election 2024 Banswara Dungarpur : बांसवाड़ा- डूंगरपुर सीट पर चुनावी खेला...कांग्रेस ने किया गठबंधन...लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नामांकन

Vivek Chaturvedi
Published on: 8 April 2024 4:53 PM IST
Loksabha Election 2024 Banswara Dungarpur : बांसवाड़ा- डूंगरपुर सीट पर चुनावी खेला...कांग्रेस ने किया गठबंधन...लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नामांकन
X
Loksabha Election 2024 Banswara Dungarpur : बांसवाड़ा। लोकसभा के चुनावी महासंग्राम में बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा सीट पर आज जबरदस्त पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने कल इस सीट पर कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया था, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन वापस लेना था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर नामांकन वापसी के अंतिम दिन भूमिगत हो गए और नामांकन वापस नहीं लिया।
गठबंधन के ऐलान के बाद प्रत्याशी भूमिगत
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का सोमवार को आखिरी दिन था। इससे ऐन वक्त पहले रविवार रात कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मैसेज भेजकर इस सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया। सोमवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का अंतिम समय था, लेकिन बांसवाड़ा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर गठबंधन के ऐलान के बाद ही भूमिगत हो गए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। डामोर के साथ बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कपूर सिंह पटेल का भी मोबाइल बंद रहा। ऐसे में कांग्रेस की ओर से बनाए दोनों ही प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रभारी के गठबंधन के ऐलान के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया। जिसे अब कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : 
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- घोषणापत्र के बारे में झूठी अफवाहें फैला रहे
अब चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने बताया नाम वापसी के अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इससे अब चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से महेंद्रजीत सिंह मालवीया, कांग्रेस से अरविंद डामोर,  भारत आदिवासी पार्टी से राजकुमार रोत सहित बसपा,  इंडियन पीपल ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार के अलावा तीन निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Barmer Jaisalmer Seat : निर्दलीय विधायक बनने के बाद लोकसभा के मैदान में 26 साल के रविंद्र भाटी…गुजरात में प्रवासियों से मांगे वोट
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story