Loksabha Chunav 2024: राजस्थान के ये दिग्गज नेता लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव!, गहलोत सहित इन नामों की चर्चा

surya soni
Published on: 31 Jan 2024 6:46 PM IST
Loksabha Chunav 2024: राजस्थान के ये दिग्गज नेता लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव!, गहलोत सहित इन नामों की चर्चा
X
Loksabha Chunav 2024: अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कई सांसदों (Loksabha Chunav 2024) ने विधायक का चुनाव लड़ा था। ऐसे में अब कई विधायक लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अगर बात करें राजस्थान की तो यहां से इस बार कई बड़े चहेरे चुनावी मैदान में दिखाई दे सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज लोकसभा में दम दिखा सकते हैं।
Loksabha Chunav 2024
कांग्रेस के ये दिग्गज लड़ सकते हैं चुनाव!
बता दें कांग्रेस पार्टी को इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पार्टी का हाल लोकसभा में और भी बेहाल नज़र आता है। पिछले दो बार से भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया। ऐसे में अब कांग्रेस अपने बड़े चहेरों के आधार पर बीजेपी को टक्कर देने की रणनीति बना रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से इस बार पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविन्द सिंह डोटासरा और बृजेन्द्र ओला के चुनाव लड़ने की चर्चा बेहद जोरों पर है। हालांकि यह फिलहाल कयासबाजी ही मानी जा रही है क्योंकि पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Loksabha Chunav 2024
भाजपा की तरफ से ये होंगे उम्मीदवार!
भारतीय जनता पार्टी में जो भी होता है उसका पता किसी को नहीं चलता है। पिछले काफी समय से देखने को भी मिला है। भाजपा ने इस बार अपने कई सांसदों को विधायक का टिकट दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कई विधायकों को लोकसभा का टिकट भी दिया जा सकता है। अगर बात करें टिकट मिलने वाले नेताओं की तो इसमें सबसे ज्यादा चर्चा राजेंद्र राठौड़ की हो रही है। माना जा रहा है कि उन्हें चूरू या राजसमंद से उमीदवार बनाया जा सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को भी लोकसभा चुनावी मैदान में देखा जा सकता है। लेकिन अब इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है इसका तो समय आने पर ही पता चलेगा।
Loksabha Chunav 2024
हनुमान बेनीवाल फिर कर सकते है गठबंधन!
बता दें राजस्थान में एक सीट कांग्रेस और भाजपा के लिए सिरदर्द बनी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान की राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले नागौर जिले की। नागौर से पिछली बार हनुमान बेनीवाल चुनाव जीतकर आये थे। ऐसे में एक बार फिर उनके भाजपा से गठबंधन होने की चर्चा हो रही है। लेकिन बेनीवाल की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। नागौर की सीट से हनुमान बेनीवाल को हराना किसी भी नेता के लिए आसान काम नहीं है। क्योंकि बेनीवाल की नागौर में अच्छी पकड़ है। अब देखना है कि क्या हनुमान बेनीवाल एक बार फिर लोकसभा का चुनाव लड़ते है या नहीं..?
यह भी पढ़े: सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story