Loksabha Candidate List Congress: कांग्रेस ने घोषित की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची, निशिकांत दुबे के खिलाफ बदला उम्मीदवार...

Bodhayan Sharma
Published on: 22 April 2024 1:23 AM IST
Loksabha Candidate List Congress: कांग्रेस ने घोषित की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची, निशिकांत दुबे के खिलाफ बदला उम्मीदवार...
X
Loksabha Candidate List Congress: दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल उम्मीदवारों की सूचियाँ जारी कर रहे हैं। हालांकि देश भर में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रथम चरण पूरा भी हो चुका है। परंतु अभी 6 चरणों का मतदान बाकी है। इसी बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में 11 नाम शामिल हैं। विरोध के बाद कांग्रेस ने गोड्डा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब बीजेपी ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को मैदान में उतारा है। https://twitter.com/AHindinews/status/1782065081003442246?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1782065081003442246|twgr^892064ec4502c23edb531fee87fa3dd67f8866ed|twcon^s1_&ref_url=https://www.gujaratfirst.com/loksabha-election-2024/congress-announced-list-of-candidates-for-lok-sabha-changed-candidate-against-nishikant-dube/
आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस की नई सूची में आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया, जहां उसने पहले निशिकांत दुबे के खिलाफ विधायक दीपिका सिंह पांडे को मैदान में उतारा था। दीपिका पांडे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज थे और उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे थे। काँग्रेस ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए ये निर्णय लिया और उम्मीदवार को बदल दिया। चुनावी रण के बीच ऐसे निर्णय लगभग सभी दलों को कई बार लेने पड़े हैं।
सात चरणों में मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 पूरे भारत में कुल 7 चरणों में होना है जिस के लिए मतदान 19 अप्रैल को शुरू हुआ। देशभर में सात चरणों में वोटिंग के बाद नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जब कुल 543 सीटों में से 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। 21 राज्यों की इन 102 सीटों पर मतदान के प्रतिशत का आंकड़ा पहले के चुनावों से कहीं कम नज़र आया है। इसलिए इस बार बाकी चरणों के लिए मतदान अच्छे से हो इसकी तैयारी सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : PBKS VS GT: गुजरात की चौथी शानदार जीत, राहुल की 18 गेदों की पारी ने दिलाई जीत…
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story