Lok Sabha Election: कांग्रेस को अब पंजाब में लगेगा बड़ा झटका!, नवजोत सिद्धू की हो सकती है भाजपा में वापसी

surya soni
Published on: 21 Feb 2024 3:28 PM IST
Lok Sabha Election: कांग्रेस को अब पंजाब में लगेगा बड़ा झटका!, नवजोत सिद्धू की हो सकती है भाजपा में वापसी
X
Lok Sabha Election: कांग्रेस के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। एक-एक करके कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी का दामन छोड़ रहे है। हाल ही में महाराष्ट्र और राजस्थान से बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके है। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश से कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की खूब चर्चा सुनने को मिली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए है, ऐसे में फिलहाल कांग्रेस को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी को अब पंजाब में बड़ा झटका लग सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर भाजपा में वापसी कर सकते हैं।
अब पंजाब में लगेगा बड़ा झटका!
कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के चलते पिछले कुछ समय में कई दिग्गज कांग्रेस नेता पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। अब चर्चा हैं कि पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा में वापसी कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से वो पार्टी लाइन से थोड़े अलग नज़र आ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू भी भाजपा में जा सकते हैं। अगर वो भाजपा में शामिल होते हैं तो फिर लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से फिलहाल कोई ऐसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली हैं। अब उनके भाजपा में वापसी की बात में कितनी सच्चाई हैं ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।
राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं सिद्धू:
बता दें पंजाब कांग्रेस में इस समय नवजोत सिंह सिद्धू सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के साथ तकरार हो गई थी। फिर अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब देखना हैं कि राहुल-प्रियंका नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में कुछ बड़ी जिम्मेदारी देते हैं या नहीं..?
युवराज भी हो सकते हैं बीजेपी में शामिल:
केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर जीत के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। लगातार दो चुनाव में प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार सत्ता में रही हैं। अब हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा सभी राज्यों में चुनावी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा इस बार पंजाब में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा हैं। अगर युवराज भाजपा में शामिल हुए तो उन्हें गुरदासपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़े: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद 
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story