Lok Sabha elections: दिल्ली में मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारा, दोनों के बीच होगी रोचक जंग

surya soni
Published on: 15 April 2024 5:58 PM IST
Lok Sabha elections: दिल्ली में मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारा, दोनों के बीच होगी रोचक जंग
X
Lok Sabha elections: रविवार देर रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की एक और सूची जारी की। दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। इसमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ रहे है, जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे है। दिल्ली में सबसे ज्यादा चर्चित उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी ने दो बार के सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी को फिर से टिकट दिया है। ऐसे में यह चुनाव इस बार काफी जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि दोनों तरफ से बड़े नाम होने के चलते इस सीट पर हाई प्रोफाइल कांटेस्ट होने की उम्मीद है।
राहुल गांधी के करीबी है कन्हैया कुमार:
देश के युवा नेताओं में कन्हैया कुमार का नाम शामिल है। अब कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिल्ली में टिकट थमाया है। बताया जा रहा है कि इस सीट से पहले प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का नाम चल रहा था। लेकिन उनके साथ अनिल कुमार और भीष्म शर्मा ने भी दावेदारी की थी। ऐसे में दिल्ली की इस सीट का मामला कांग्रेस चुनाव समिति में पहुंचा। जहां से माना जा रहा है कि राहुल गांधी की सहमति से कन्हैया कुमार को टिकट दिया गया है। बता दें कांग्रेस इस सीट पर मनोज तिवारी को टक्कर देने के लिए किसी बड़े चेहरे को चुनावी मैदान में उतारना चाह रही थी।
युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं कन्हैया कुमार:
बता दें विवादों में रहने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके सामने बीजेपी के मनोज तिवारी बड़ी चुनौती रहेंगे। पिछले कुछ सालों के चुनावों पर नज़र डाले तो पता चलता है कि दिल्ली में कांग्रेस बेहद कमजोर होती जा रही है। ऐसे में युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार उठाने वाले कन्हैया कुमार के आने कांग्रेस को यहां अच्छा नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार लोकसभा चुनाव में जीत गए तो दिल्ली में कांग्रेस फिर पैर जमा सकती है।
बेबाकी से बोलने के लिए चर्चित:
बता दें कन्हैया कुमार बेबाकी से बोलने के लिए काफी चर्चित है। राजनीति के जानकार बताते है कि कन्हैया कुमार दिल्ली के बजाय बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट चुनाव लड़ने कि तैयारी कर रहे थे। लेकिन तेजस्वी यादव के साथ उनके रिश्ते इतने खास नहीं थे कि उन्हें वहां टिकट दिया जाए। क्योंकि कांग्रेस बिहार में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अब कन्हैया कुमार को दिल्ली की बहुत ही मुश्किल सीट से मैदान में उतारा गया है। ये भी पढ़ें: राजस्थान के इस नेता को मिली हिमाचल में बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जारी की ऑब्जर्वर की लिस्ट
surya soni

surya soni

Next Story