Lok Sabha Elections 2024 बदायूं में शिवपाल के बेटे आदित्य ने किया नामांकन, मंदिर में की पूजा... दरगाह पर मांगी दुआ

एन नवराही
Published on: 15 April 2024 11:34 PM IST
Lok Sabha Elections 2024 बदायूं में शिवपाल के बेटे आदित्य ने किया नामांकन, मंदिर में की पूजा... दरगाह पर मांगी दुआ
X
Lok Sabha Elections 2024 बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने फिर प्रत्याशी बदल दिया है। वहां से अब शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने पहले धर्मेंद्र यादव, फिर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। रविवार को आदित्य यादव के नाम की घोषणा की गई।
आदित्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया
बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आदित्य यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव प्रस्तावक के तौर पर आए। आदित्य यादव ने दोपहर करीब दो बजे नामांकन कराया। इस दौरान उनके पिता शिवपाल सिंह यादव नहीं आए थे।
आदित्य यादव नामांकन से पहले नगला मंदिर गए
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव नामांकन से पहले नगला मंदिर गए। और बिरूआबाड़ी मंदिर में पूजा की। भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह छोटे सरकार की दरगाह पहुंचे। आदित्य यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबके मन में शांति हो, सद्भावना हो। पिछली बार हार की वजहें कई थीं। इस बार पूरी तरह से पार्टी और संगठन चाक चौबंद है। शासन से हम यही अपेक्षा करते हैं कि सभी पार्टी के उम्मीदवारों को निष्पक्ष रूप से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।
12 अप्रैल को खरीदा गया था पर्चा
शिवपाल सिंह यादव द्वारा लगातार अपने बेटे आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही थी। यहां तक सपा जिलाध्यक्ष ने 12 अप्रैल को शिवपाल सिंह यादव की जगह आदित्य यादव के नाम का पर्चा भी खरीद लिया था। लेकिन सपा की ओर से उनके नाम की घोषणा नहीं की गई थी। रविवार को सपा की तरफ से आदित्य यादव के नाम की घोषणा कर गई > जिसके बाद सोमवार को आदित्य यादव ने नामांकन दाखिल किया । हालांकि उस समय शिवपाल यादव उनके साथ नहीं थे।
एन नवराही

एन नवराही

Next Story