Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की पहली सूची, डिम्पल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट

surya soni
Published on: 31 Jan 2024 9:09 AM IST
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की पहली सूची, डिम्पल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट
X
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल कुछ ही दिनों में बजने वाला है। चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में आचार संहिता लागू कर सकता है। इससे पहले अब (Loksabha Election 2024) पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों के एलान में लगी है। लोकसभा चुनाव में यूपी की राजनीति का बड़ा महत्व माना जाता है। यहां भाजपा को कांग्रेस के बजाय समाजवादी पार्टी से टक्कर मिलती दिखाई दे रही है। मंगलवार को देर शाम सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अभी सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बात भी नहीं बनी है।
डिम्पल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट:
बता दें समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें डिम्पल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है। बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा इस सूची में कई नाम और चौंकाने वाले है। लखनऊ सीट से रविदास मेहरोत्रा और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट दिया गया है। जबकि शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर संभल से सपा की टिकट पाने में कामयाब हो गए। https://twitter.com/samajwadiparty/status/1752292925717839892
काजल निषाद को गोरखपुर से मिला टिकट:
बता दें सपा ने मंगलवार देर शाम यूपी की 16 लोकसभा सीटों के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपना जलवा दिखा चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद पर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। वो एक्टिंग के साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव नज़र आती है। किसको कहा से मिला टिकट:
1. लखनऊ - रविदास मेहरोत्रा 2. मैनपुरी - डिंपल यादव 3. एटा - देवेश शाक्य 4. बदायूं - धर्मेंद्र यादव 5. खीरी - उत्कर्ष वर्मा 6. फिरोजाबाद - अक्षय यादव 7. धौरहरा - आनंद भदौरिया 8. संभल - शाफिकुर रहमान बर्क 9. उन्नाव - अनु टंडन 10. फर्रुखाबाद - नवल किशोर शाक्य 11. अंबेडकर नगर - लालजी वर्मा 12. अकबरपुर - राजारमपाल 13. बांदा - शिव शंकर सिंह पटेल 14. फैजाबाद - अवधेश प्रसाद 15. गोरखपुर - काजल निषाद 16. बस्ती - राम प्रसाद चौधरी
यह भी पढ़े: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मेें बहुमत के बावजूद हारी आप-कांग्रेस, बीजेपी ने जीता चुनाव
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्श न,बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story