Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस राजस्थान में चलेगी ये बड़ा दांव!, ये विधायक लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव?

surya soni
Published on: 18 Jan 2024 4:05 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस राजस्थान में चलेगी ये बड़ा दांव!, ये विधायक लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव?
X
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्ष अपनी एकजुटता में लगा हुआ हैं। अब बड़ी खबर राजस्थान (Lok Sabha Elections 2024) से निकलकर सामने आ रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को भुलाकर कांग्रेस अपने लोकसभा चुनाव अभियान में जुट गई हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने कई बड़े नेताओं को टिकट दे सकती हैं, जी फिलहाल विधायक चुने गए हैं। चलिए जानते हैं कौनसे विधायक हैं जिन्हे राजस्थान में कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती हैं।
युवाओं पर होगा पार्टी का विशेष ध्यान:
बता दें राजस्थान की राजनीति अन्य प्रदेशों के मुकाबले थोड़ी अलग हैं। यहां अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार पार्टियों की पकड़ मानी जाती हैं। कांग्रेस पार्टी को शेखावाटी में इस बार विधानसभा चुनाव में अच्छी बढ़त मिली थी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ''इस बार पार्टी का ध्यान युवाओं पर भी होगा। ऐसे में कई युवा विधायक जो अभी विधायक बने हैं उन्हें भी लोकसभा का टिकट मिल सकता हैं।
पिछले दो बार से एक भी सीट नहीं मिली:
भले ही प्रदेश में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही हो, लेकिन लोकसभा चुनाव में यहां से पार्टी का हाल बहुत ही बुरा हैं। पिछले दो चुनाव में कांग्रेस पार्टी का राजस्थान में पूरी तरह सफाया हुआ था। ऐसे में इस बार यहां से कांग्रेस अपने बड़े चहेरों को चुनाव में उतार कर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास करेगी। पूर्व सीएम गहलोत, सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जैसे दिग्गज भी चुनाव लड़ सकते हैं।
इन विधायकों को मिल सकता है टिकट?
सचिन पायलट- अजमेर नरेंद्र बुडानिया -चूरू गोविंद डोटासरा- सीकर बृजेन्द्र ओला- झुंझुनूं मुरारी मीणा- दौसा अशोक गहलोत- जोधपुर हरीश चौधरी- बाड़मेर-जैसलमेर हरेंद्र मिर्धा - नागौर महेंद्रजीत सिंह मालवीय -डूंगरपुर शांति धारीवाल-कोटा-बूंदी यह भी पढ़े: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी ने नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए कुछ नहीं किया
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story