INDIA गठबंधन को फिर बड़ा झटका!, अब केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

surya soni
Published on: 29 Jan 2024 7:31 AM IST
INDIA गठबंधन को फिर बड़ा झटका!, अब केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान
X
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जो नीतीश कुमार विपक्ष को मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट करने में जुटे थे वो ही NDA के संग चले गए। इससे INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इसके बाद भी INDIA गठबंधन (Lok Sabha Election) की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भी अकेले चुनाव लड़ने एलान किया है। चलिए जानते हैं केजरीवाल ने किस चुनाव के लिए यह एलान किया हैं..?
हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी आप:
INDIA गठबंधन के लिए अरविन्द केजरीवाल ने परेशानी बढ़ा दी हैं। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एलान किया हैं कि ''हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी भले ही अकेले चुनाव लड़ेगी।'' पिछले दो बार से हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब रही हैं। ऐसे में केजरीवाल के अलग से चुनाव लड़ने से हरियाणा में कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती हैं।
लोकसभा में INDIA गठबंधन के साथ केजरीवाल:
हालांकि INDIA गठबंधन के लिए परेशानी नहीं होगी। क्योंकि केजरीवाल ने साफ़ किया हैं कि उनकी पार्टी भले ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़े, लेकिन लोकसभा में वो INDIA गठबंधन के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। INDIA गठबंधन सभी राज्यों में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ इसमें शामिल दल एक-एक करके उससे अलग होते जा रहे हैं।
हरियाणा में हुई बदलाव जनसभा:
बता दें हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के साथ आप पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसको लेकर आप पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने जींद में हुई 'बदलाव जनसभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि ''आज लोगों को सिर्फ एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी''
यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2024: भांड को मिला पद्मश्री, 65 साल न्यौछावर कला के नाम, सम्मान मिलने तक की पूरी कहानी
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story