Congress के नए फॉर्मूले ने उड़ाई दावेदारों की नींद, इंटरव्यू के बाद मिलेगा लोकसभा चुनाव का टिकट

Prashant Dixit
Published on: 21 Jan 2024 3:25 PM IST
Congress के नए फॉर्मूले ने उड़ाई दावेदारों की नींद, इंटरव्यू के बाद मिलेगा लोकसभा चुनाव का टिकट
X
Congress: आइएनडीआइए गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुट गई है। गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं का बायोडाटा जमा किया गया है। यह बायोडाटा जमा होने के बाद प्रदेश नेतृत्व से चयनित पदाधिकारी और गोरखपुर प्रभारी नेताओं का इंटरव्यू लेंगे। फिर इस इंटरव्यू के आधार पर दावेदारों का ब्योरा प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।
कांग्रेस गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा
कांग्रेस पार्टी आइएनडीआइए गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभी गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय नहीं हो पाया है। देश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। कांग्रेस (Congress) पार्टी गतिविधियां बढ़ाती जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सामने ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।
Rahul Gandhi and YS Sharmila
यह भी पढ़े: नोएडा में पहल युवक को चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर रोड़ पर घसीटते हुए चौकी के सामने फेंका, मौत
दावेदारी करने वालों से यह सवाल
लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी करने वालों से पहला सवाल चुनाव को लेकर की गई उनकी तैयारियों पर पूछा जाएंगा। उनसे पूछा जाएगा कि यदि टिकट मिल गया तो वह चुनाव कैसे जीतेंगे? इसके साथ ही दावेदार के बूथ पर कांग्रेस की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। दावेदार की आर्थिक स्थिति और कांग्रेस (Congress) पार्टी के लिए किए गए कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पार्टी जुट गई है।
इंटरव्यू लेने के बाद प्रत्याशी चयन
गोरखपुर कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष ने कहा कि सभी दावेदारों का बायोडाटा जमा किया जा रहा है। हर सीट पर कई-कई लोगों ने दावेदारी की है। जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इंटरव्यू लेने के बाद अंतिम निर्णय लेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी कांग्रेसियों में उत्साह चरम पर है। सभी एकजुट होकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही भाजपा के जनविरोधी कृत्यों की जानकारी देने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े: नोएडा में पहल युवक को चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर रोड़ पर घसीटते हुए चौकी के सामने फेंका, मौत OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story