Lok Sabha Election 2024: Survey: लोकसभा चुनाव के सर्वे में कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़, एनडीए को 366 सीटें मिलने का अनुमान
Lok Sabha Election 2024: Survey: राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड में दिल्ली में कांग्रेस बुरी तरह से पस्त होती नज़र आ रही है। वहीं इन्हीं राज्यों में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करती दिख रही है। इस सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन को 366 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ये चौंकाने वाले आँकड़े लोकसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में सामने आए हैं। Lok Sabha Election 2024 के चुनाव के लिए कराए Survey में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड और दिल्ली में क्लीन स्वीप कर रही है। वहीं इन्हीं राज्यों में कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: यूपी की सहारनपुर सीट पर बीजेपी, बीएसपी और इंडिया गठबंधन में त्रिकोणीय मु़क़ाबला लोकसभा चुनाव 2024 से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने अपने सर्वे का रिकॉर्ड जारी किए हैं। इस सर्वे में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार हैट्रिंक मारती नज़र आ रही है। हालिया सर्वे में एनडीए का आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता दिख रहा है। एनडीए को 366 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA को कुल जमा 104 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसी तरह से अदर्स के खाते में 73 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे इशारा कर रहे हैं कि कई राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। कई महत्वपूर्ण राज्यों में बीजेपी लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी सीटें जीतती दिख रही है। आँकड़े बताते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड, दिल्ली में बीजेपी सभी सीटें जीतती दिख रही है।
सर्वे में राज्यवार पार्टियों को मिलने वाली सीटें -
प्रदेश भाजपा कांग्रेस अन्य मध्य प्रदेश 28 01 00 राजस्थान 25 00 00 छत्तीसगढ़ 11 00 00 उत्तराखंड 05 00 00 दिल्ली 07 00 00 गुजरात 26 00 00 झारखंड 13 01 00 कर्नाटक 21 05 02 बिहार 35 NDA 05 INDIA 00 महाराष्ट्र 39 NDA 09 INDIA 00 पंजाब 03 03 05 AAP यूपी 77 NDA 03 INDIA 00 आंध्र प्रदेश 00 6 TDP+ 19 YSR CONGRESS बंगाल 15 01 26 TMCएमपी की 29 से 28 और राजस्थान की सभी पच्चीसों पर भाजपा
Lok Sabha Election 2024 को लेकर हुए इस सर्वे में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को एक ही सीट मिल रही है। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा का उम्मीदवार जीतते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताते दिख रही है। इसी तरह से उत्तराखंड की सभी पाँचों और दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कैंडिडेट जीतता दिख रहा है। मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में भी बीजेपी सभी 26 सीटों पर जीतती दिखाई दे रही है। सर्वे बता रहा है कि झारखंड की 13 में से 12 संसदीय सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती दिख रही है। ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 Congress MLA in Problem एमपी में कांग्रेस को लग सकता है झटका, पार्टी के फायर ब्रांड विधायक की विधायकी खतरे मेंकर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर बीजेपी
कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट जीतते दिख रहे हैं। पाँच सीटों पर कांग्रेसी उम्मीदवार जीत का स्वाद चख रहे हैं। वहीं अन्य के खाते में दो सीट जाती हुए दिख रही है। इसी तरह से बिहार की 40 में से 35 पर एनडीए और 4 सीटों पर इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी जीतते दिख रहे हैं। महाराष्ट्र की कुल जमा 48 संसदीय सीट में से 39 पर बीजेपी के उम्मीदवार जीतते दिख रहे हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक के 9 प्रत्याशी चुनाव में जीतते दिख रहे हैं। पंजाब की बात करें तो वहाँ भारतीय जनता पार्टी 3 सीटों पर फतेह कर रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर और आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार जिताते हुए दिख रही है।यूपी में 80 में से 77 पर एनडीए को मिल रही है जीत
80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कयादत वाला एनडीए गठबंधन 77 सीटों पर चुनाव जीत रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन के तीन उम्मीदवारों को जीत नसीब हो रही है। आंध्र प्रदेश में कुल 25 सीटों में बीजेपी का खाता भी नहीं खुल रहा है। वहीं टीडीपी और उसके गठबंधन को 6 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं सत्ताधारी वाईएसआर को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यहाँ भी कांग्रेस को मायूसी दिख रही है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 15, टीएमसी को 26 सीट जीतने का अनुमान
वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 15 सीटें मिलती दिख रही है। एक सीट से कांग्रेस भी खाता खोल रही है। जबकि राज्य की सत्ता पर काबिज़ तृणमूल कांग्रेस को 26 सीटें मिलती दिख रही है। ये भी पढ़ें-बीजेपी ज्वा्इनिंग पर तकरार, बीजेपी बोली 3 लाख कांग्रेसियों को शामिल कराया, कांग्रेस का जवाब, सिर्फ 336 लोग ही बीजेपी में गए. Next Story


