Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi in MP एमपी के शहडोल औऱ मंडला से राहुल गांधी करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत, आदिवासी सीटों पर है नजर

Ravi Ranjan
Published on: 8 April 2024 9:45 AM IST
Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi in MP एमपी के शहडोल औऱ मंडला से राहुल गांधी करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत, आदिवासी सीटों पर है नजर
X
Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi in MP:भोपाल। पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दंगल शुरू हो गया है। हर पार्टी अपनी-अपनी तरह से मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रहा है। मध्यप्रदेश में लड़ाई दिन पर दिन रोचक होती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जबलपुर में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई तो अब बारी है राहुल गांधी की। राहुल गांधी आज यानी 8 अप्रैल को मध्यप्रदेश में हुंकार भरेंगे। राहुल गांधी एमपी के शहडोल और मंडला लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को चुनावी मैदान में है।
राहुल ने पहले शहडोल और मंडला को ही क्यों चुना
दरअसल राहुल गांधी ने पहले फेज में होने वाली सीटों में से पहले उन सीटों पर फोकस किया है जहां आदिवासी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। शहडोल और मंडला दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां भारी संख्या में आदिवासी मतदाता है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष मे जमकर मतदान किया था। शहडोल सीट पर कांग्रेस को जीत भी मिली थी। राहुल गांधी चाहते है कि 2009 का जादू इसबार फिर चल जाए। यहां आपको बताते चलें कि राहुल गांधी मंडला लोकसभा क्षेत्र के सिवनी और केवलारी विधानसभा क्षेत्र के घंसौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर शहडोल के बाणगंगा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: Loksabha Election2024 News Bihar: लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने थी योजना, 8774 सिम कार्ड के साथ तीन गिरफ्तार
आदिवासी वोटर इसलिए हैं कांग्रेस  के लिए खास बताते चले कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश के आदिवासी मतदाता बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी वहीं भाजपा ने भी 24 आदिवासी क्षेत्रों से जीत दर्ज की थी। राहुल गांधी की योजना है कि अगर आदिवासी बहुल क्षेत्रों पर फोकस किय जाए तो उन इलाकों में सीटें जीतनी आसान हो जाएंगी। कांग्रेस के लिए मायूस करने वाले सच यह है कि पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के 29 में से सिर्फ एक सीट हासिल हुई थी। इसीलिए राहुल गांधी आदिवासी इलाकों पर ज्यादा मेहनत करना चाहते हैं।
क्या 2009 का जादू इसबार चलेगा ?
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के साथ आलाकमान की जो बात हुई है और जो योजना बनाई गई है वह यह है कि कांग्रेस शहडोल,मंडला, बैतूल, खरगोन, रतलाम-झाबुआ और धार सीटों पर विशेष ध्यान दे और इन इलाकों में आक्रामक चुनाव प्रचार किया जाए। इन सीटों में से शहडोल सीट ऐसा है जहां राहुल गांधी को  को उम्मीद की किरण दिख रही है। 2009 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं मंडला सीट भी कांग्रेस ने उस समय जीत ली थी। हालाकि 2009 के बाद इन सीटों पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली। अब कांग्रेस को उम्मीद है कि कहीं 2009 वाला जादू चल गया तो कांग्रेस के संजीवनी मिल जाएगी।
भाजपा दे रही जोरदार टक्कर
बहरहाल भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के 29 सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने जबलपुर में रोड शो करके राहुल गांधी को संदेश दिया है कि कांग्रेस को मोदी की आंधी से लड़ना है।उधर कांग्रेस फिलहाल आदिवासी बहुल इलाकों पर फोकस कर कुछ सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी अपने मकसद में कितना कामयाब हो पाते हैं।
यह भी पढ़ें: Loksabha Election2024 News: वोटिंग के लिए दशकों तक इंतजार! अब वह बूथ पर जाकर पहली बार वोट डालेंगे...
Ravi Ranjan

Ravi Ranjan

Next Story