Lok Sabha election 2024: राजस्थान के इस नेता को मिली हिमाचल में बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जारी की ऑब्जर्वर की लिस्ट

surya soni
Published on: 15 April 2024 4:25 PM IST
Lok Sabha election 2024: राजस्थान के इस नेता को मिली हिमाचल में बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने जारी की ऑब्जर्वर की लिस्ट
X
Lok Sabha election 2024: पिछले दस साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरी है। कांग्रेस हर राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के प्रयास में लगी है। इसके लिए पार्टी काफी मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है। लेकिन इसके साथ चुनाव  (Lok Sabha election 2024) प्रचार और जनता तक सीधे कैसे पहुंचा जाए, इसके लिए भी कांग्रेस काफी तैयारी के साथ जुटी है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इसमें एक नाम राजस्थान के धीरज गुर्जर का भी शामिल है।
इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी:
बता दें कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीट के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किये है। इसमें मंडी सीट के लिए संजय दत्त को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अनीस अहमद और धीरज गुर्जर को भी हिमाचल की हमीरपुर, कांगड़ा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। देर रात कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की। इससे पहले कांग्रेस ने हिमाचल की दो सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था।
धीरज गुर्जर प्रियंका के करीबी:
बता दें राजस्थान के गुर्जर नेता धीरज गुर्जर को हिमाचल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बतौर ऑब्जर्वर हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धीरज गुर्जर को प्रियंका गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले वो देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के लिए कई बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके है। अब उन्हें हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कंगना के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह:
हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन कर रही थी। देश की हॉट सीटों में शुमार मंडी सीट से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। बता दें इस सीट से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। ऐसे में अब विक्रमादित्य सिंह के चुनाव लड़ने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यह भी पढ़े: जो बाइडन बोले ईरान पर जवाबी हमले में यूएसए इस्राइल के साथ नहीं, यूएन महासचिव ने कही यह बात
surya soni

surya soni

Next Story