Lok Sabha Election 2024: यूपी की सहारनपुर सीट पर बीजेपी, बीएसपी और इंडिया गठबंधन में त्रिकोणीय मु़क़ाबला
Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर। बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी यूपी की सहारनपुर सीट पर बीएसपी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों में त्रिकोणीय मु़क़ाबला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस महत्वपूर्ण सीट पर बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के बैनर तले राघव लखनपाल शर्मा को चुनावी रण में उतारा है। वहीं बीएसपी ने माज़िद अली और इंडिया ब्लॉक की ओर से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया है।
सहारनपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा चुनाव
7 चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को पोलिंग है। पहले चरण में सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। साल 2019 में बीजेपी की प्रचंड लहर के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट बीजेपी नहीं जीत पाई थी। और ये सीट बसपा के कब्जे में चली गई थी। ऐसे में यह सीट डबल इंजन सरकार वाली पार्टी के लिए एक चुनौती होगी। बता दें कि मौज़ूदा समय में इस लोकसभा सीट से बसपा के हाजी फजलुर रहमान सांसद हैं। साल 2019 में फजलुर रहमान एसपी-बीएसपी और रालोद गठबंधन के उम्मीदवार थे। उन्हें 514,139 वोट मिले थे। उनके करीबी प्रतिद्वंदी बीजेपी के राघव लखनपाल को 4,91,722 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के इमरान मसूद के खाते में 2,07,068 वोट गए थे। इसे भी पढ़ें- MVA में सीट शेयरिंग पर लगी मुहर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगीसहारनपुर संसदीय सीट पर एक नज़र
Lok Sabha Election 2024 की चुनावी बयार में अब सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक नज़र दौड़ाते हैं। कुल मतदाता- 18 लाख (लगभग) कुल विधानसभा- 5 मौजूदा सांसद- BSP2024 लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से प्रमुख प्रत्याशी
- BJP- राघव लखनपाल शर्मा
- Cong+SP- इमरान मसूद
- BSP- माजिद अली
सहारनपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
- मुस्लिम- 6.75 लाख
- दलित- 3 लाख
- पंजाबी- 1 लाख
- सैनी- 1.25 लाख
- गुर्जर- 1 लाख
- ब्राह्मण- 80 हज़ार
- ठाकुर- 70 हज़ार
- बनिया- 60 हज़ार
- कश्यप- 90 हज़ार
- जाट- 35 हज़ार
- यादव- 18 हज़ार
- पाल- 19 हज़ार
- कुम्हार- 20 हज़ार
- अन्य पिछड़ा वर्ग- 50 हज़ार
2019 लोकसभा चुनाव में पार्टियों को मिले वोट
1.SP+BSP- 5,14,139 2.BJP- 4,91,722 3.Cong- 2,07,068 सहारनपुर में सपा बसपा गठबंधन के बावजूद BSP प्रत्याशी मात्र 22,417 वोटों से जीत पाए 2022 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर लोकसभा के नतीजे इस प्रकार रहे। 1.SP- 4,41,856 वोट 2.BJP- 4,24,050 वोट 3.BSP- 1,68,713 वोट साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट पर सपा 17,806 वोटों से आगे रही, लेकिन लोकसभा चुनाव के मुद्दे और चेहरे हमेशा अलग होते हैं, यह बात ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए। सहारनपुर में बीजेपी 2014 का लोकसभा चुनाव जीती, वहीं 2019 का चुनाव हार गई। लेकिन 2024 के चुनाव में सहारनपुर सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। वहीं बसपा प्रत्याशी इमरान मसूद का खेल बिगाड़ सकते हैं बीजेपी के लिए 25 हज़ार का अंतर पार करना बेहद मुश्किल नहीं होगा। बीएसपी उम्मीदवार इमरान मसूद के सामने चुनौती दलित वोट को अपने पाले में लाना होगा। BJP अपने वोट बैंक के मतदान प्रतिशत को ज़्यादा बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। इस सीट पर बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी करना इमरान मसूद के लिए बेहद मुश्किल है। हालांकि BSP भी अपने मूल वोट को अपने साथ जोड़े रखने पर काम कर रही है। सहारनपुर लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में से 2022 के विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर सपा की जीत हुई थी।- बेहट- (SP- 1,34,513), BJP- 96,633), (BSP- 45,075)
- सहारनपुर शहर- (SP- 1,35,761), (BJP-1,43,195), (BSP- 8,776)
- सहारनपुर देहात- (SP- 1,07,007), (BJP- 76,262), (BSP- 62,637)
- देवबंद- (SP- 86,786), (BJP- 93,890), (BSP- 52,732)
- रामपुर मनिहारन- (SP- 64,865), (BJP- 89,109), (BSP- 68,516)
Next Story


