Lok Sabha Election 2024 BJP Manifesto भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, पीएम बोले 10 साल में पूरा करेंगे हर गारंटी
Lok Sabha Election 2024 BJP Manifesto नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी रविवार 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर की जयंती के मौक पर अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए पीएम ने कहा कि संकल्प पत्र में जो कहा गया 10 साल में हर गारंटी पूरा करेंगे। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। पार्टी के मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया के देश के 70 साल से उपर के हर बुजर्ग को आयुस्मान योजना से जोड़ा जाएगा और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाएगा , बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री की पांच प्रमुख गारंटिया
- गरीबों को 2029 तक मुफ्त राशन योजना का लाभ
- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज
- मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपए तक दी जाएगी लोन की राशि
- 3 करोड़ गरीबों को घर देने का वादा
- वन नेशन वन एलेक्शन के लिए शुरू होगी सामान्य मतदाता सूची प्रणाली
Next Story


