Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 13 राज्य की 88 सीटें... लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

surya soni
Published on: 26 April 2024 6:41 AM IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 13 राज्य की 88 सीटें... लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू
X
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दूसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों की कुल 88 सीटें (Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Live) शामिल है। इसमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल सहित अन्य कई राज्य शामिल है। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। बता दें आज कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर रहेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड सीट पर भी आज दूसरे चरण में मतदान होगा।
राजस्थान में 13 सीटों पर मतदान:
लोकसभा चुनाव के लिए आज 13 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। इनमें जोधपुर, जालोर-सिरोही, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, बारां-झालावाड़, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली, बाड़मेर- जैसलमेर, उदयपुर शामिल हैं। इसमें कोटा से ओम बिरला और जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत की सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई होगी। वहीं जालोर- सिरोही में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
राजस्थान में 1.72 लाख कर्मचारी करा रहे वोटिंग:
राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों के 28 हजार 758 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर 2 करोड़ 80 लाख मतदाता हैं, जिन्हें मतदान की सुविधा देने के लिए पोलिंग बूथों पर एक लाख 72 हजार कर्मचारी तैनात हैं। तो शांति कानून व्यवस्था का ख्याल रखने के लिए 82 हजार से ज्यादा जवान मुस्तैद हैं। इनमें राजस्थान पुलिस के जवानों के अलावा होमगार्ड, आरएसी और सीएपीएफ के जवान भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: राजस्थान में 12 सीटों पर वोटिंग कल, इनमें 5 पर भाजपा- कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, जानिए वजह ?
surya soni

surya soni

Next Story