PBKS vs DC: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर बाहर जाते देखा गया था।
पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच हुआ रद्द
May 8, 2025 9:46 pm
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर बाहर जाते देखा गया था।
रोका गया पंजाब और दिल्ली का मैच
May 8, 2025 9:46 pm
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक दिया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर बाहर जाते देखा गया।
पंजाब को पहला झटका, प्रियांश आर्या आउट
May 8, 2025 9:46 pm
टी नटराजन ने पंजाब को पहला झटका दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर - 89/0
May 8, 2025 9:46 pm
8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर प्रियांश आर्या 55 रन और प्रभसिमरन सिंह 32 रन बनाकर मौजूद हैं।
प्रियांश आर्या की तूफानी पारी, 25 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
May 8, 2025 9:46 pm
प्रियांश आर्या बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया है। प्रभसिमरन सिंह भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।
6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर - 69/0
May 8, 2025 9:02 pm
6 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन 26 और प्रियांश आर्या 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर - 32/0
May 8, 2025 9:02 pm
3 ओवर का खेल खत्म होने तक पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन 15 और प्रियांश आर्या 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
May 8, 2025 9:02 pm
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
May 8, 2025 9:02 pm
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
पंजाब से दिल्ली का यहां चार बार हुआ सामना
May 8, 2025 7:33 pm
धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ही ऐसी टीम है जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार मैच खेले हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग ने तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें दो में चेन्नई ओर एक में पंजाब किंग्स जीती है। आरसीबी ने दो मुकाबलों में एक मैच जीता है।
दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला
May 8, 2025 7:33 pm
पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल 2025 में तीसेर नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
बारिश की वजह से टॉस में हो रही देरी
May 8, 2025 7:33 pm
धर्मशाला में इस समय बारिश हो रही है। इसी वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टॉस तक नहीं हो पाया है।