• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img
LIVE NOW

MI vs GT: गुजरात की तीन विकेट से रोमांचक जीत

featured-img

MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 3 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे।

MI vs GT: गुजरात की तीन विकेट से रोमांचक जीत

May 7, 2025 12:06 am

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 3 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे।

बारिश के कारण रुका मुकाबला

May 7, 2025 12:06 am

एक बार फिर बारिश बाधा बन गई है। गुजरात टाइटंस चार रन से डीएलएस के आधार पर पीछे है। उनका स्कोर 132/6 है। फिलहाल क्रीज पर राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर मौजूद हैं।

शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेंट बोल्ट ने किया आउट

May 7, 2025 12:06 am

शेरफेन रदरफोर्ड मैच में 15 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया है।

गुजरात को बड़ा झटका, शुभमन गिल हुए आउट

May 7, 2025 12:06 am

बारिश रुक गई है। खेल फिर से शुरू हो चुका है। गिल और रदरफोर्ड फिर से बैटिंग के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने मैच में 43 रन बनाए हैं।

बारिश की वजह से रुका मैच

May 7, 2025 12:06 am

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी बारिश हो रही है। इसी वजह से मैच को रोक दिया गया है। प्लेयर्स ग्राउंड से बाहर चले गए हैं।

14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर- 107/2

May 7, 2025 12:06 am

14 ओवर के बाग गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 26 रन और शुभमन गिल 38 रन बनाकर मौजूद हैं।

गुजरात को 78 पर दूसरा झटका, जोस बटलर आउट

May 6, 2025 10:48 pm

गुजरात को दूसरा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 79/2 है।

6 ओवर बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर- 29/1

May 6, 2025 10:48 pm

6 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 10 रन और शुभमन गिल 12 रन बनाकर मौजूद हैं।

गुजरात को लगा पहला झटका, सुदर्शन बने बोल्ट का शिकार

May 6, 2025 9:28 pm

गुजरात ने खराब आगाज किया है। बोल्ट ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पवेसियन भेज दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सुदर्शन पांच गेंदों में पांच रन ही बना सके। उन्होंने विकेटकीपर रिकेल्टन को कैच दिया।

मुंबई ने गुजरात के सामने रखा 156 रन का लक्ष्य

May 6, 2025 9:28 pm

विल जैक्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए।

मुंबई को सातवां झटका, नमन धीर सात रन बनाकर आउट

May 6, 2025 9:28 pm

मुंबई की हालत खस्ता है। नमन धीर भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों 7 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्णा ने 123 पर मुंबई को सातवां झटका दिया। अब क्रीज पर दीपक चाहर आए हैं।

मुंबई को बड़ा झटका, तिलक वर्मा आउट

May 6, 2025 9:28 pm

तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 7 रन ही जुटा पाए। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने 14वें ओवर में आउट किया। तिलक ने शुभमन को कैच दिया। नमन 7 और कोर्बिन बॉश 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका, हार्दिक पांड्या भी हुए आउट

May 6, 2025 9:28 pm

हार्दिक पांड्या भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए हैं और उनका विकेट साई किशोर ने हासिल किया है। मुंबई ने 13 ओवर्स के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं।

मुंबई को चौथा झटका, विल जैक्स आउट

May 6, 2025 8:41 pm

मुंबई को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, सूर्या 35 रन पर लौटे पवेलियन

May 6, 2025 8:41 pm

मुंबई का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा है, जिन्होंने 24 गेंदों मे 35 रन बनाए। सूर्या ने पांच चौके लगाए। उन्हें साई किशोर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। सूर्या ने जैक्स (53*) के साथ 71 रनों की पार्टरनशिप की।

8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर - 76/2

May 6, 2025 8:09 pm

8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 26 रन और विल जैक्स 40 रन बनाकर मौजूद हैं।

6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर - 56/2

May 6, 2025 8:09 pm

6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 16 रन और विल जैक्स 30 रन बनाकर मौजूद हैं।

मुंबई की टीम को दूसरा झटका, रोहित शर्मा सस्ते में आउट

May 6, 2025 8:09 pm

रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 8 गेंदों में केवल 7 रन बनाए। अरशद खान ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों लपकवाया। उन्होंने जैक्स (16*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी की।

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, रयान रिकेल्टन आउट

May 6, 2025 8:09 pm

मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत की है। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा, जिन्होंने दो रन बनाए। पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले रिकेल्टन ने कवर्स पर सुदर्शन को कैच थमाया।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

May 6, 2025 7:20 pm

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 6 मैच खेले गए हैं। जिसमें से गुजरात ने जहां चार मैचों में बाजी मारी वहीं मुंबई इंडियंस को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

May 6, 2025 7:20 pm

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

May 6, 2025 7:20 pm

रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज