MI vs DC: दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। उनसे पहले गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी थी। आईपीएल में आज वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया, प्लेऑफ का मिला टिकट
May 21, 2025 11:24 pm
दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। उनसे पहले गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी थी। आईपीएल में आज वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
दिल्ली को दिया चौथा झटका, विप्रज निगम आउट
May 21, 2025 10:32 pm
दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिर चुका है। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर ने विप्रज निगम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।
दिल्ली को तीसरा झटका, अभिषेक पोरेल आउट
May 21, 2025 10:32 pm
विल जैक्स ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर विप्रज निगम आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 43 रन है।
दिल्ली को दूसरा झटका, केएल राहुल आउट
May 21, 2025 10:32 pm
ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब क्रीज पर समीर रिजवी आए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका, फाफ डुप्लेसिस आउट
May 21, 2025 10:32 pm
दिल्ली को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। दीपक चाहर ने फाफ डुप्लेसिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर अभिषेक पोरेल आए हैं।
मुंबई की पारी समाप्त, दिल्ली कैपिटल्स के सामने 181 रन का लक्ष्य
May 21, 2025 10:32 pm
सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए।
मुंबई को लगा पांचवां झटका, कप्तान हार्दिक पांड्या आउट
May 21, 2025 8:53 pm
दुष्मंथा चमीरा ने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब क्रीज पर नमन धीर आए हैं।
मुंबई को लगा चौथा झटका झटका, तिलक वर्मा आउट
May 21, 2025 8:50 pm
मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए थोड़ी परेशानी में नज़र आ रही है। मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान हार्दिक पंड्या आए हैं।
मुंबई को लगा तीसरा झटका, रिकेलटन आउट
May 21, 2025 8:50 pm
मुंबई को 48 पर दूसरा झटका, विल जैक्स आउट
May 21, 2025 8:50 pm
मुकेश कुमार ने विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं।
मुंबई को पहला झटका, रोहित शर्मा आउट
May 21, 2025 7:50 pm
अक्षर पटेल इस मैच से हुए बाहर
May 21, 2025 7:42 pm
टॉस के दौरान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि अक्षर पिछले दो दिनों से बीमार हैं और इसी वजह से वो इस मैच से बाहर हुए हैं। फाफ ने कहा कि इस मुकाबल में उन्हें अक्षर की कमी खलेगी। उन्होंने आगे कहा कि आज वह एक अच्छी टीम के साथ खेल रहे हैं, उनकी टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
May 21, 2025 7:42 pm
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
May 21, 2025 7:42 pm
रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।