• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

GT Vs MI:मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया, अब पंजाब से होगा मुकाबला

featured-img

GT Vs MI Live Score: आईपीएल-2025 में आज एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम छह विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई।

मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया, अब पंजाब से होगा मुकाबला

May 30, 2025 11:46 pm

आईपीएल-2025 में आज एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम छह विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई।

गुजरात को लगा बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए आउट

May 30, 2025 11:46 pm

साई सुदर्शन 49 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए। रिचर्ड ग्लीसन ने पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। मुंबई ने एक बार फिर वापसी कर ली है।

सुदर्शन और सुंदर की तूफानी बल्लेबाज़ी, स्कोर 12 ओवर के बाद 130/2

May 30, 2025 11:46 pm

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात टाइटन्स ने मैच में वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस को विकेट की तलाश है। 12 ओवर के बाद 130 रन बना लिए हैं।

गुजरात को दूसरा झटका, हिटविकेट आउट हुए मेंडिस

May 30, 2025 11:46 pm

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मेंडिस हिटविकेट हो गए हैं। सैंटनर की गेंद पर उनका विकेट गिरा।

गुजरात को पहला झटका, कप्तान गिल आउट

May 30, 2025 10:11 pm

गुजरात को मजबूत टारगेट के सामने जिस तरह की शुरुआत मिलनी चाहिए थी वो मिली नहीं है। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

गुजरात को मिला 229 रनों का लक्ष्य

May 30, 2025 10:11 pm

मुंबई इंडियंस ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए हैं। रोहित ने 50 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए हैं।

मुंबई को बड़ा झटका, नमन धीर आउट

May 30, 2025 10:11 pm

तिलक वर्मा के बाद नमन धीर आउट हो गए हैं। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने डीप मिडविकेट पर उनका शानदार कैच लपका। प्रसिद्ध कृष्णा के हिस्से उनका विकेट आया।

मुंबई को चौथा झटका, रोहित शर्मा आउट

May 30, 2025 10:11 pm

तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। इसी के साथ मुंबई ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

मुंबई को तीसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

May 30, 2025 10:11 pm

रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। राशिद खान ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका।

मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

May 30, 2025 10:11 pm

गुजरात को दूसरी सफलता मिल गई है। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर साई किशोर ने सूर्यकुमार यादव को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया।

मुंबई को पहला झटका, जॉनी बेयरस्टो आउट

May 30, 2025 10:11 pm

जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं, मुंबई को पहला झटका लग गया है। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर साई किशोर ने उनका शिकार किया।

पावरप्ले खत्म होने तक मुंबई का स्कोर- 79/0

May 30, 2025 10:11 pm

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को दमदार शुरुआत दी है और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। छह ओवरों का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 79 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत, रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाज़ी

May 30, 2025 10:11 pm

गुजरात ने रोहित शर्मा को दूसरे और तीसरे ओवर में दो जीवनदान दे दिए और इसका मुंबई को फायदा मिला है। मुंबई के दोनों ओपनर गुजरात के गेंदबाजों पर हावी हो गए हैं। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे जॉनी बेयरस्टो तो जमकर गुजरात के गेंदबाजों की मार लगा रहे हैं।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

May 30, 2025 10:11 pm

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, जेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसीद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

May 30, 2025 10:11 pm

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज