GT Vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। गुजरात की टीम नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।
लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात को 33 रनों से हराया
May 22, 2025 11:46 pm
लखनऊ सुपरजायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। गुजरात की टीम नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।
गुजरात को 7वां झटका, शाहरुख खान भी आउट
May 22, 2025 11:46 pm
19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने शाहरुख खान को पवेलियन भेज दिया। रवि बिश्नोई ने उनका कैच लपका।
लखनऊ को बड़ी सफलता, रदरफोर्ड आउट
May 22, 2025 11:46 pm
17वें ओवर की पहली ही गेंद पर आवेश खान ने लखनऊ को बड़ी सफलता दिला दी। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज रदरफोर्ड को आउट कर दिया। उनका कैच रवि बिश्नोई ने पकड़ा।
गुजरात को तीसरा झटका, जोस बटलर आउट
May 22, 2025 11:46 pm
आकाश सिंह ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड का साथ देने के लिए शाहरुख खान आए हैं।
गुजरात को दूसरा झटका, शुभमन गिल आउट
May 22, 2025 11:46 pm
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात को पहला झटका, साई सुदर्शन आउट
May 22, 2025 11:46 pm
गुजरात को पहला झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 21 रन बना पाए। अब क्रीज पर जोस बटलर आए हैं। शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे साईं सुद्रशन एक गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रन का लक्ष्य
May 22, 2025 9:01 pm
मिचेल मार्श की शतकीय और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
15 ओवरों का खेल खत्म, लखनऊ का स्कोर- 160/1
May 22, 2025 9:01 pm
15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और गुजरात के हिस्से सिर्फ एक विकेट आया है। मार्श को पूरन का साथ मिला है और दोनों ने लखनऊ की गेंदबाजी की बुरी हालत कर दी है। 15 ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 160 रन है।
मिचेल मार्श की तूफानी पारी, 33 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
May 22, 2025 8:58 pm
मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना छठा अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और एडेन मार्करम के साथ 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
लखनऊ को लगा पहला झटका, एडेन मार्करम आउट
May 22, 2025 8:58 pm
लखनऊ का पहला झटका लग गया है। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर साई किशोर ने एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ मार्करम और मार्श की 91 रनों की पारी का अंत हुआ।
लखनऊ की शानदार शुरुआत, 6 ओवर में स्कोर- 52/0
May 22, 2025 8:58 pm
लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। सलामी जोड़ी मार्करम और मार्श मैदान पर है। इन दोनों पर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी है। लखनऊ ने इन छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए है। गुजरात के गेंदबाज इन छह ओवरों में खाली हाथ रहे।
गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
May 22, 2025 7:42 pm
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आकाश दीप की वापसी हुई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
May 22, 2025 7:42 pm
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आवेश खान, आकाश दीप, विल ओरूर्के।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
May 22, 2025 7:42 pm
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।