Lok Sabha Elections 2024 के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट फाइनल, इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें 195 नाम थे। अब उसकी दूसरी लिस्ट का इंतजार है। इस बीच दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुई। इस बैठक में 8 राज्यों की करीब 100 से ज्यादा सीट फाइनल हो गई है।
मोदी के साथ बड़े नेता शामिल
इस बैठक (Lok Sabha Elections 2024) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रल्हाद जोशी, नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना पार्टी अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़े: यूपी में महिला आईएएस घूंघट में मरीज बनकर पहुंची अस्पताल, डाक्टर ने हड़काया, फिर मचा हड़कंपयह नेता बैठक में मौजूद
इनके आलावा कर्नाटक (Lok Sabha Elections 2024) के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बासवराज बोम्मई, कर्नाटक पार्टी अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे थे।इन राज्य की सीट पर चर्चा
इस बैठक में गुजरात (Lok Sabha Elections 2024) की बची 11 सीटों पर चर्चा हुई।इसके साथ सात सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया। मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों में से चार पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की आठ, हिमाचल की चार और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई है। यह भी पढ़े: सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, पीएम मोदी आज तीन प्लांट का करेंगे शिलान्यासपहले घोषित हो चुके प्रत्याशी
भाजपा (Lok Sabha Elections 2024) ने इससे पहले 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों शामिल थे। इसके अलावा केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। Next Story


