Mumbai में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति पर कांग्रेस की रैली आज, इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता होंगे शामिल

Prashant Dixit
Published on: 17 March 2024 11:29 AM IST
Mumbai में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति पर कांग्रेस की रैली आज, इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता होंगे शामिल
X
Mumbai News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति पर न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे है। जिसके बाद शिवाजी पार्क में विपक्ष के इंडिया गठबंधन की एक रैली होगी। जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, शरद पवार, उध्दव ठाकरे, जेएमएम नेता कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता शामिल होगें।
यह भी पढ़े: आपके राज्‍य में किस सीट पर कब होगा मतदान, जाने 543 लोकसभा सीटों की डिटेल्स जानकारी
मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा
लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी हो रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन डॉ बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर हुआ। राहुल गांधी ने आज रविवार को मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली है। इसके बाद वह शाम को ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में विपक्ष की एक महा रैली को संबोधित करेंगे।
इंडिया गठबंधन नेता आमंत्रित
इस रैली में इंडिया गठबंधन (Mumbai) के बड़े तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस रैली को विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इस सब के बीच सवाल इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के समझौते पर मुहर कब लगेगी? ऐसी संभावना कि MVA की सीट शेयरिंग पर भी आज फैसला हो सकता है। शिवाजी पार्क में महारैली के बीच आज के दिन अहम है। यह भी पढ़े: आपके राज्‍य में किस सीट पर कब होगा मतदान, जाने 543 लोकसभा सीटों की डिटेल्स जानकारी
मुंबई में राहुल की पदयात्रा
मुंबई कांग्रेस के नेताओं के इससे पहले राहुल गांधी की पदयात्रा में सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हो रही है। राहुल गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेज पाल हॉल में प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। महात्मा गांधी जब भी मुंबई में होते थे, तो मणि भवन निवास स्थान होता था, कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story