Kolkata Doctor Rape Murder Case: स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने के लिए कही ये बड़ी बात...

Shiwani Singh
Published on: 17 Aug 2024 3:45 PM IST
Kolkata Doctor Rape Murder Case: स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने के लिए कही ये बड़ी बात...
X
Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकात में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज देशव्यापी हड़ताल (Doctors Strike) का आह्वान किया है। डॉक्टरों द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद के कारण सरकारी और निजी अस्पताल के डॉक्टर स्ट्राइक पर बैठें हैं। आपातकालिन सेवाएं रहेंगी जारी आईएमए ने बीते गुरूवार को ही 18 अगस्त से सुबह 6 बजे से हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी थी। मेडिलक बॉडी ने एक बयान जारी कर बताया कि 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं और कैजुअल्टी वॉर्ड चालू रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। डॉक्टरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। देश में दिखा रहा है बंद का असर IMA द्वारा बुलाए गए 24 घंटे के बंद का असर पूरे देश में दिख रहा है। डॉक्टर्स हाथों में बैनर-पोस्ट लिए जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित है।
गुजरात के भी डॉक्टर हड़ताल पर
गुजरात के सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स शुक्रवार से ही हड़ताल पर हैं। उन्होंने ओपीडी और वॉर्ड सर्विस कर रखी हैं। डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी ड्यूटी ही कर रहे है। अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर तुषार पटेल ने आईएमए के संबंध का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के 30,000 डॉक्टर्स भी आज हड़ताल पर रहेंगे। वहीं अहमदाबाद के 1500 निजी अस्पताल भी बंद हैं । डॉक्टरों को कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती उनका विरोध रहेगा।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story