Haryana के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जानें राजनीतिक सफर और सम्पति

Prashant Dixit
Published on: 12 March 2024 10:54 PM IST
Haryana के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जानें राजनीतिक सफर और सम्पति
X
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से मंगलवार की दोपहर को इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कुरूक्षेत्र से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को सीएम चुना हैं। उन्होंने 12 मार्च की शाम 5 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद
नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा (Haryana) के दिग्गज नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। नायब सिंह सैनी वर्तमान में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने 27 अक्टूबर 2023 को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले जानिए हरियाणा का जातिगत आंकड़ा, सूबे में जाट वोट पर सबकी नजर!
आरएसएस से बीजेपी में आए
नायब सिंह सैनी ने मुजफ्फरपुर में बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। जिसके बाद चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री ली है। भारतीय जनता पार्टी से पहले नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसके जरिए ही नायब सिंह सैनी भाजपा (Haryana) में शामिल हो हुए है।
Haryana CM Nayab Singh Saini
वर्तमान में हरियाणा के अध्यक्ष
नायब सिंह सैनी को 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला (Haryana) में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। नायब सिंह सैनी वर्तमान में हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वो कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। यह भी पढ़े: हरियाणा  के नए सीएम बने नायब सैनी, मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटा
नायब सैनी की कुल संपत्ति
सांसद नायब सैनी की संपत्ति प्रदेश में राज्यमंत्री (Haryana) रहते खूब बढ़ी है। उनकी अक्टूबर 2014 के विधानसभा चुनाव में संपत्ति चार लाख 57 हजार 984 रुपए थी। जो अभी कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये की है। इनके ऊपर 57 लाख की देनदारिया है। वहीं पास 4 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 24 लाख रुपये जमा है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story