खान सर अपनी बेगम से घूंघट करवाने पर हुए ट्रोल, नेटिजम ने कहा- 'क्या फायदा इतने पढ़े-लिखे होने का'

2 जून को खान सर का वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जहां उनकी बेगम घूंघट में नजर आईं। अब इसी वजह से नेटिजंस ने खान सर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Pooja
Published on: 3 Jun 2025 2:02 PM IST
खान सर अपनी बेगम से घूंघट करवाने पर हुए ट्रोल, नेटिजम ने कहा- क्या फायदा इतने पढ़े-लिखे होने का
X
बीते दिनों इंडिया के मशहूर कोचिंग टीचर खान सर ने अपनी शादी की घोषणा करके हर किसी को चौंका दिया था। अब, 2 जून को पटना में उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन रखा, जिसमें एजुकेशन क्षेत्र के दिग्गज टीचर्स ने शिरकत की, जिनमें 'फिजिक्स वाला' के अलख पांडे और 'केडी कैंपस' की फाउंडर नीतू सिंह भी शामिल हैं। उनके अलावा, राजनेता तेजस्वी यादव भी उनके इस खुशी के मौके पर शामिल हुए और कपल को बधाई दी।

अपनी बेगम को घूंघट करवाने के लिए ट्रोल हुए खान सर

बता दें कि इस समय खान सर के रिसेप्शन की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जहां उनके फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं, वहीं वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल, रिसेप्शन में खान सर अपनी बीवी और परिवार के साथ पहुंचे थे। इस पूरे फंक्शन में उनकी बेगम अपने चेहरे को घूंघट में छिपाए हुई नजर आईं। अब, इसी को लेकर नेटिजंस ने खान सर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, खान सर ने कई बार पर्दा प्रथा का विरोध किया है। इसके अलावा, वह हमेशा से महिलाओं के साथ चल रही कुप्रथाओं के खिलाफ रहे हैं। ऐसे में जब उनकी बेगम घूंघट में आईं, तो नेटिजंस का माथा ठनक गया, जिन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- ''सभी बुराई से पर्दा उठाते-उठाते, खुद की बेगम पर्दा प्रथा की शिकार हो गई।बोल देने में ओर अपनाने में फर्क होता है।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''21वीं शताब्दी में भी खान सर खुद की बीवी को घूंघट तक से बाहर नहीं आने दे रहे हैं।'' हालांकि, कुछ लोगों ने घूंघट करने को व्यक्तिगत पसंद बताते हुए खान सर का बचाव किया है।

खान सर और उनकी पत्नी का रिसेप्शन लुक

बता दें कि अपने रिसेप्शन में खान सर व उनकी बेगम बहुत अच्छे दिख रहे थे। जहां खान सर ने मैरून कलर का सूट पहना था, तो वहीं उनकी बीवी लाल रंग के जोड़े में सजी दिखीं। उन्होंने ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें बड़ी सी नथ, टीका, पासा, नेकपीस और कंगन शामिल थे। ग्लैम मेकअप और रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक पूरा किया था।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story