Kerla HIV Positive: एक ही सुई के उपयोग से 10 लोग HIV संक्रमित, मचा हड़कंप

Pushpendra Trivedi
Published on: 27 March 2025 9:07 PM IST
Kerla HIV Positive: एक ही सुई के उपयोग से 10 लोग HIV संक्रमित, मचा हड़कंप
X

Kerla HIV Positive: केरल। शहर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में 10 लोगों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इन सभी लोगों को एक ही सुई से इंजेक्शन लगाया गया था। इन 10 व्यक्तियों में तीन देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं, बाकि सात केरल के ही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि ये सभी नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे। एक ही इंजेक्शन की सिरिंज सभी को लगने के कारण ये लोग संक्रमित हो गए। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।

दस लोग हुए एचआईवी संक्रमित

मामला मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र का है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच के बाद जानकारी दी कि सभी HIV संक्रमित व्यक्ति नशे करते थे। इनमें से एक व्यक्ति HIV से संक्रमित था। उसी के द्वारा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की सिरिंज को नौ अन्य लोगों ने भी नशे के लिए इस्तेमाल किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इनमें से तीन संक्रमित अन्य राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक हैं। सभी 10 संक्रमित व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है।

Kerla HIV Positive

जनवरी महीने में मिला था पहला मरीज

बता दें कि जनवरी 2025 में केरल एड्स नियंत्रण एसोसिएशन ने वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में एक HIV मरीज की पुष्टि की थी। इसके बाद, स्वास्थ्य विभाग ने जब आगे जांच की तो पता चला कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सिरिंज का नौ अन्य लोगों ने भी लगाई। जब इनकी जांच रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया क्योंकि सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

संक्रमित लोगों के परिवारों की भी होगी जांच

जिला चिकित्सा अधिकारी आर. रेणुका ने मामले में चिंता जाहिर की। आर. रेणुका ने बताया कि जिन लोगों में संक्रमण निकला है, इससे उनके परिवारों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग अब विशेष सावधानी बरत रहा है। संक्रमित परिवारों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Meerut Namaz Controversy: सड़क पर नमाज को लेकर सियासत गर्म, जयंत चौधरी के पोस्ट से राजनीति में हलचल

यह भी पढ़ें: BJP Future Force Training: मध्य प्रदेश से भाजपा के खास अभियान 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' की शुरुआत

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story