समुद्र से बहकर तट पर आए 9 कंटेनर... केरल के समुद्र तट पर हाई अलर्ट ! क्या है वजह?

Vivek Chaturvedi
Published on: 26 May 2025 11:51 PM IST
समुद्र से बहकर तट पर आए 9 कंटेनर... केरल के समुद्र तट पर हाई अलर्ट ! क्या है वजह?
X
Kerala Beaches On High Alert: केरल के समुद्र तटीय क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र तटीय क्षेत्र के लोगों और मछुआरों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। (Kerala Beaches On High Alert) यह हाई अलर्ट समुद्र से बहकर तट पर आ रहे कंटेनर की वजह से जारी किया गया है। यह कंटेनर लाइबेरिया के मालवाहक जहाज के समुद्र में डूबने के बाद अब बहकर तट पर आ रहे हैं। जिसकी वजह से यहां हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी को नुकसान ना हो।

जहाज डूबा, समुद्र तट पर अलर्ट

केरल के समुद्री तट के पास लाइबेरियाई मालवाहक जहाज डूब गया। इसके बाद इस मालवाहक जहाज में रखे कंटेनर समुद्र में बह गए, जो अब बहकर समुद्र तट पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक अब तक दो जिलों से लगे समुद्र तट पर करीब 9 कंटेनर बहकर आ चुके हैं। इसके बाद समुद्र तटीय क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Kerala Beaches On High Alert

केरल समुद्र तट पर हाई अलर्ट क्यों?

लाइबेरियाई जहाज के डूबने के बाद केरल के समुद्र तट पर हाई अलर्ट जारी करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइबेरियाई जहाज रविवार को समुद्र में डूब गया था। जहाज के समुद्र में डूबने के बाद इससे तेल का रिसाव हो रहा है। जहाज के टैंकों में 84 मीट्रिक टन डीजल और 300 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑयल था। कुछ कंटेनर में कैमिकल था, जिसके पानी के संपर्क में आने से परेशानी हो सकती है। यही वजह है कि समुद्र तट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

तेल रिसाव रोकने की कवायद

मालवाहक जहाज के समुद्र में डूबने के बाद इससे ईंधन लीक होने का पता लगने के बाद से ही तेल रिसाव रोकने की कवायद शुरु कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल रिसाव के असर को कम करने के लिए खास विमान से विशेष पाउडर का छिडकाव किया जा रहा है। इसके अलावा मछुआरों को भी समुद्र तट पर किसी भी असामान्य वस्तु देखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने और उस वस्तु से दूरी बनाए रखने की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें:
PM Modi: 'टेररिज्म को टूरिज्म समझता है पाकिस्तान' भुज में क्या बोले PM मोदी?
यह भी पढ़ें: देश में फिर फैल रहा कोरोना...! अब तक एक हजार मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा पेशेंट
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story