कर्नाटक में मौसम बना मुसीबत! मूसलधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड, बच्ची की मौत, तीन की तलाश जारी

Rajesh Singhal
Published on: 30 May 2025 3:40 PM IST
कर्नाटक में मौसम बना मुसीबत! मूसलधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड, बच्ची की मौत, तीन की तलाश जारी
X
Karnataka Heavy rain: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले के उल्लाल क्षेत्र में अचानक भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें एक बच्ची की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए थे। (Karnataka Heavy rain)फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। भारी बारिश के कारण इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया है और 50 से ज्यादा घर पानी में डूब चुके हैं।

बच्ची पर गिरी मकान की खिड़की

दक्षिण कन्नड़ जिले के देरलकट्टे इलाके में अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया, जो पहाड़ी किनारे बना हुआ था। इस हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। मृत बच्ची की पहचान नौशाद की बेटी नईमा के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब कनकारे में नौशाद के घर के पीछे स्थित एक पहाड़ी और दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान कमरे की खिड़की गिरकर बच्ची पर आ गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। भूस्खलन के कारण तीन अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, और प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।

कई इलाकों में भरा पानी

उल्लाल तालुक में भी भारी बारिश ने गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। तेज बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कुम्पाला, कल्लपु, धर्मनगर, उच्चिला, तलपडी और विद्यानगर जैसे इलाकों में भी कई मकान जलभराव की चपेट में आ गए हैं। हालात इतने खराब हो गए कि कई परिवारों को रात के समय ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। कल्लपु में 50 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं, जबकि तलपडी में एक घर पानी भरने की वजह से नुकसान का शिकार हुआ है। हालात का जायजा लेने के लिए उल्लाल तालुक के तहसीलदार पुट्टाराजू, राजस्व निरीक्षक प्रमोद, सोमेश्वर नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सुरेश कार्णिक और अन्य अधिकारियों ने रात में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: 
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर हुआ बेनकाब: शहबाज सरकार के मंत्री हाफिज सईद के बेटे के साथ नजर आए! रेड पड़ते ही खिड़की से उड़ाए नोट! चीफ इंजीनियर के घर मिला कैश का खजाना, VIDEO वायरल
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story