कर्नाटक में गोलियों की गूंज, मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में उलझी!

Rajesh Singhal
Published on: 19 April 2025 11:46 AM IST
कर्नाटक में गोलियों की गूंज, मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में उलझी!
X
Karnataka Crime News : कर्नाटक के रामनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। दिवंगत अंडरवर्ल्ड डॉन और 'जया कर्नाटक' संगठन के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। (Karnataka Crime News )यह वारदात उस वक्त हुई जब रिकी अपने घर बिदादी से बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। हमले की पुष्टि रामनगर के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि हमले में रिकी राय और उनके ड्राइवर दोनों घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में चल रहा है।

जानिए कैसे हुआ हमला?

पुलिस के अनुसार, यह हमला रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच हुआ जब रिकी राय कार में अपने ड्राइवर और गनमैन के साथ यात्रा कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार बिदादी में उनके आवास के पास पहुंची, कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। एक गोली सीधे वाहन की चालक सीट को चीरती हुई अंदर घुसी, जिससे ड्राइवर और रिकी दोनों को गंभीर चोटें आईं।

हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं...

घटना के तुरंत बाद रिकी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमों को तैनात कर दिया गया है। अभी तक हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मुथप्पा राय का अतीत और रिकी राय की पहचान को देखते हुए इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला आपसी रंजिश या किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा तो नहीं।

यह भी पढ़े:

 बांग्लादेश में हिंदू नेता की नृशंस हत्या, घर से उठा ले गए बदमाश, पीट-पीटकर मार डाला पहले पेन, कुरान, अब नॉनवेज की मांग! तहव्वुर राणा की डिमांड में ये नया ट्विस्ट, जाने क्या मांग की!
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story