कौन है डीके शिवकुमार जो बन सकते है कर्नाटक से अगले सीएम, वीरप्पा मोइली ने दिए संकेत

वीरप्पा मोइली ने स्पष्ट कहा है कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उनका मुख्यमंत्री बनना पहले से ही तय है।

Vyom Tiwari
Published on: 3 March 2025 2:55 PM IST
कौन है डीके शिवकुमार जो बन सकते है कर्नाटक से अगले सीएम, वीरप्पा मोइली ने दिए संकेत
X
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। सवाल यह है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर डीके शिवकुमार को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी? इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उनके पास बेहतरीन नेतृत्व क्षमता है और उन्होंने पार्टी को मजबूती दी है।
वीरप्पा मोइली ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पद कोई उपहार नहीं है, जिसे किसी को दे दिया जाए। इसे मेहनत से हासिल करना पड़ता है, और डीके शिवकुमार ने अपनी मेहनत से इस मुकाम को पाया है। हम सभी यही चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें।

वीरप्पा मोइली के बयान पर क्या बोले डीके?

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने वीरप्पा मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं कार्यकर्ताओं की बैठक में था, क्योंकि मुझे पार्टी अध्यक्ष के रूप में पूरे राज्य का दौरा करना है।"
इससे पहले, करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा था कि "शिवकुमार को पहली बार विधायक का टिकट दिलाने में मेरी अहम भूमिका थी। आज वे कर्नाटक के एक सफल नेता बन चुके हैं।" मोइली ने यह भी कहा कि "शिवकुमार, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद, राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता में लाने में योगदान दिया है।"

कौन है DK शिवकुमार?

डी.के. शिवकुमार कौन हैं? वो कांग्रेस में इतने अहम क्यों हैं? उनके पास कितनी संपत्ति है और उन पर क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं? इस लेख में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब सरल भाषा में देने वाले हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे। वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। लगातार आठवीं बार विधायक बनने के बाद, वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने 2006 में राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। राजनीति के साथ-साथ वे एक शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
DK Shivakumar

8वीं बार चुनाव जीते डीके 

डीके शिवकुमार ने अपनी पारंपरिक कनकपुरा विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री आर अशोक को बड़े अंतर से हराया। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। वहीं, चुनावी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता देख कर्नाटक में सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

डीके शिवकुमार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप 

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार पार्टी के सबसे अमीर नेता माने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जब भी कांग्रेस को फंड की जरूरत होती है, तो वे सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं। पार्टी में उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। हालांकि, इतनी बड़ी संपत्ति होने के कारण उन पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की नजर बनी रहती है। चुनाव से पहले वे 104 दिन जेल में भी रहे थे, लेकिन अब फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story