Kapil Sibal: 'इंदिरा गांधी को एक जज ने हटा दिया' उप राष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर क्या बोले कपिल सिब्बल?

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 April 2025 9:10 PM IST
Kapil Sibal: इंदिरा गांधी को एक जज ने हटा दिया उप राष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर क्या बोले कपिल सिब्बल?
X

Kapil Sibal on Jagdeep Dhankhar: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी पर अब कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है। (Kapil Sibal on Jagdeep Dhankhar) उन्होंने न्यायपालिका पर उप राष्ट्रपति धनखड़ की टिप्पणी को असंवैधानिक करार दिया है। कपिल सिब्बल ने 1975 में इंदिरा गांधी के साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर कपिल सिब्बल ने क्या कहा? जानिए...

'उप राष्ट्रपति पार्टी प्रवक्ता नहीं हो सकते'

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से हाल ही न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी की गई थी। इसके बाद अब कपिल सिब्बल ने उप राष्ट्रपति के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कपिल सिब्बल ने कहा कि यह असंवैधानिक है। कभी भी राज्यसभा के किसी सभापति का इस तरह का राजनीतिक बयान नहीं देखा गया था। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच समान दूरी रखते हैं। कपिल सिब्बल ने कहा कि वह पार्टी प्रवक्ता नहीं हो सकते।
Kapil Sibal on Jagdeep Dhankhar

'मुझे बयान से दुख और आश्चर्य हुआ'

कपिल सिब्बल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीच में होती है, वह सदन के अध्यक्ष होते हैं। किसी पार्टी के अध्यक्ष नहीं होते। वह वोट भी नहीं करते, सिर्फ बराबरी की स्थिति में ही वोट करते हैं। ऐसा ही उच्च सदन के साथ होता है। अध्यक्ष और सभापति विपक्ष-सत्ता पक्ष के बीच समान दूरी पर होते हैं। सैद्धांतिक रूप में कोई भी अध्यक्ष किसी भी पार्टी का प्रवक्ता नहीं हो सकता। अगर ऐसा लगता है तो आसन की गरिमा कम हो जाती है। जगदीप धनखड़ के बयान को देखकर मुझे दुख और आश्चर्य हुआ।

कपिल सिब्बल ने याद दिलाया 1975

न्यायपालिका पर उप राष्ट्रपति की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कपिल सिब्बल ने 1975 के घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अमान्य किया गया था। लोगों को याद होगा जब इंदिरा गांधी के चुनाव के बारे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। तब केवल एक जज ने फैसला सुनाया था और उन्हें पद से हटा दिया गया। मगर अब सरकार के खिलाफ दो जजों की बेंच के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कपिल सिब्बल ने उप राष्ट्रपति की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिकार की सार्वजनिक आलोचना पर निराशा जताई।
यह भी पढ़ें: जानिए क्या है ‘न्यूक्लियर मिसाइल’ आर्टिकल 142, जिससे सुप्रीम कोर्ट बदल देता है संसद के फैसले
यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा पर गवर्नर की एंट्री, ममता सरकार घिरी, क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story