झारखंड में अपनी ही सीट पर पिछड़ी कल्पना सोरेन, लेकिन हेमंत सोरेन की जीत में अहम भूमिका

झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने वाले हैं। सीएम हेमंत सोरेन के पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट पर पीछे चल रही हैं, जबकि सीएम खुद बरहेट सीट पर आगे हैं।

Girijansh Gopalan
Published on: 23 Nov 2024 2:25 PM IST
झारखंड में अपनी ही सीट पर पिछड़ी कल्पना सोरेन, लेकिन हेमंत सोरेन की जीत में अहम भूमिका
X
झारखंड में मतगणना अभी भी जारी है। बता दें कि दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था और नतीजों की घोषणा आज यानी की 23 नवंबर को हो रही है। आज शाम तक पता चल जाएगा कि झारखंड प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। वहीं वोटों की गिनती में अभी कई दिग्गज आगे चल रहे हैं, तो कई पीछे भी चल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का है, कल्पना सोरेन गांडेय सीट पर पिछड़ गई हैं।

कल्पना सोरेन पीछे

बता दें कि अभी तक के चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक कल्पना सोरेन 7634 वोटों से पीछे चल रही हैं, यहां बीजेपी की मुनिया देवी बढ़त बना ली है। अभी तक की गिनती के अनुसार बीजेपी की मुनिया देवी को 55846 वोट मिले हैं और कल्पना सोरेन को 48212 वोट मिले हैं। यह आंकड़ा 21 में 10 राउंडों का है। वहीं चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 17,347 मतों से आगे हैं।

नेता प्रतिपक्ष भी पीछे

इसके अलावा झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी पिछड़ते दिख रहे हैं। झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इंडिया ब्लॉक 51 सीटों और एनडीए 28 सीटों पर आगे है। वहीं निर्दलीय 2 सीट पर आगे है.

चंपई सोरेन आगे

सरायकेला सीट पर सात राउंड की गिनती के बाद पूर्व सीएम और बीजेपी के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने 40,826 मतों से बढ़त बनाई है। वहीं दुमका में बीजेपी के सुनील सोरेन ने झामुमो के बसंत सोरेन पर बारवें राउंड की गिनती के बाद 4104 मतों की बढ़त बनाई है। सिल्ली सीट पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो छह राउंड की गिनती के बाद झामुमो के अमित कुमार से 7418 मतों से पिछड़ गए हैं।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story