Kalka Mandir Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, स्टेज गिरने से मची भगदड़, कई घायल

surya soni
Published on: 28 Jan 2024 10:16 AM IST
Kalka Mandir Delhi: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, स्टेज गिरने से मची भगदड़, कई घायल
X
Kalka Mandir Delhi: दिल्ली में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के समय स्टेज गिरने से भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हादसे (Kalka Mandir Delhi) के बाद मची भगदड़ में कई लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। स्टेज गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह स्टेज लकड़ी और लोहे का बना होने के कारण बहुत भारी था।
स्टेज गिरने से मचा हड़कंप:
बता दें सभी लोग भजनों का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक स्टेज के गिरने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस जागरण में करीब 1500 लोग शामिल हुए थे। घटना देर रात 1 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस जागरण में मशहूर सिंगर को बुलाया गया, जिसको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कई लोग स्टेज के नीचे दबे:
कालकाजी मंदिर में जागरण में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ जाने से व्यवस्था में चूक हो गई। जिसके कारण लोगों की स्टेज की तरफ संख्या काफी बढ़ गई। जब तक इनको स्टेज से दूर किया जाता उससे पहले ही यह हादसा हो गया। कई लोग स्टेज के नीचे दब गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल बताये जा रहे है। कई लोगों के फ्रेक्चर की बात सामने आ रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल और मैक्स में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story