Kalashtami 2024: पौष माह की कालाष्टमी आज, जानें क्या करें और ना करें

Juhi Jha
Published on: 4 Jan 2024 11:30 AM IST
Kalashtami 2024: पौष माह की कालाष्टमी आज, जानें क्या करें और ना करें
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Kalashtami 2024: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का खास महत्व है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी की व्रत और पूजा की जाती है। इस साल 2024 में पौष माह की कालाष्टमी (Kalashtami 2024) का व्रत 4 जनवरी यानी आज रखा जा रहा है। यह दिन काल भैरव को समर्पित होता है और इस दिन बाबा भैरव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। कालाष्टमी को काल अष्टमी और काल भैरव अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन विधिवत रूप से पूजा करने से कई गुना लाभ मिलता है और व्यक्ति अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन इस दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही भी होती है। जिनको करने से बाबा भैरव रूष्ट हो सकते है। तो आइए जानते है आज कालाष्टमी के दिन क्या करें और क्या ना करें।
कालाष्टमी शुभ मुहूर्त
काल भैरव ​भगवान शिव का ही रौद्र रूप है। कालाष्टमी को काल भैरव जंयती के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव काल भैरव के रूप में प्रकट हुए थे। पौष माह की कालाष्टमी तिथि 03 जनवरी 2024 को शाम 07 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 04 जनवरी 2024 की रात 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से कालाष्टमी आज गुरूवार यानी 4 जनवरी (Kalashtami 2024) को मनाई जा रही है।
कालाष्टमी पूजा विधि
कालाष्टमी के दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान और साफ वस्त्र धारण करे। इसके पश्चात पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करे। इसके बाद पूजा के स्थान को साफ करके बाबा भैरव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। अगर आपके पास भैरव बाबा की तस्वीर ना हो तो शिव भगवान की मूर्ति या तस्वीर भी रख सकते है। फिर भैरव बाबा का स्मरण कर फूल चढ़ाए और धूप,दीप,नारियल,पान और मदिरा का भोग लगाए। फिर बाबा के समक्ष चौमुखी दीपक जलाए और भैरव चालीसा व मंत्रों का जाप करें। पूजा के अंत में आरती करें और प्रार्थना करते समय अपनी ग​लतियों की क्षमा मांगे।
आज के दिन क्या करें और ना करें
कालाष्टमी के दिन बाबा भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किसी गरीब या फिर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराए और अपनी इच्छानुसार दान दे। कालाष्टमी के दिन बाबा भैरव को नींबू की माला चढ़ाए। ऐसा करने से बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस दिन विधिवत रूप से भगवान की पूजा करे और काल भैरव का गुणगान करे। इस दिन बाबा को जलेबी और मिठाई का भोग लगाना शुभ होता हैं। वहीं आज के दिन मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का शब्दों,बातों और व्यवहार से अपमान ना करे। ऐसा करने से बाबा भैरव नाराज हो सकते है। इसके अतिरिक्त आज के दिन किसी नुकीली चीजों का प्रयोग करना भी वर्जित होता है। यह भी पढ़े : 
Ramnani Tribe : पूरे शरीर पर बस श्री राम का नाम, जानिए भारत के इस आदिवासी समाज की अनोखी भक्ति के बारे में…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story