Lok Sabha Election 2024: ज्योतिरादित्य और दिग्विजय आज करेंगे नामांकन, सिधिया का रोड़ शो और जनसभा भी

Prashant Dixit
Published on: 16 April 2024 10:41 AM IST
Lok Sabha Election 2024: ज्योतिरादित्य और दिग्विजय आज करेंगे नामांकन, सिधिया का रोड़ शो और जनसभा भी
X
Lok Sabha Election 2024: भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिधिया गुना शिवपुरी में नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया मेगा रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से नामांकन भरेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सादगीपूर्ण तरह से कार्यकर्ताओं हुजूम के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम
ज्योतिरादित्य सिंधिया नामांकन दाखिल करने से पहले सुबह 9:30 बजे गुना स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पर दर्शन करेंगे। फिर शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। यहां से वे म्याना, बदरवास, लुकवासा, और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। जहां वे करीब 1 बजे से झांसी तिराहा से गुरुद्वारा चौक होते हुए माधव चौक और कोर्ट रोड पर रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे वहां अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद सिंधिया दोपहर 2.30 बजे से पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर 4 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: सीएम केजरीवाल को लगा दोहरा झटका, अब कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
दिग्विजय 33 साल बाद मैदान में
राजगढ़ लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) सीट से दो बार के सांसद रोडमल नागर को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से उनके प्रतिद्वंदी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। बता दे दिग्विजय सिंह 33 साल बाद राजगढ़ लोकसभा चुनाव में उतरे हैं। जिसके बाद से राजगढ़ लोकसभा सीट की हॉट सीटों में गिनती की जा रही है। देश और प्रदेश स्तर पर राजगढ़ लोकसभा सीट की चर्चा हो रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह सीट अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जानें कैसे रची साजिश
दिग्विजय सिंह की यह रणनीतिक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय सीट पर ईवीएम की बजाय मत पत्र से चुनाव कराने के लिए मुहिम छेड़े हैं। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए 384 कैंडिडेट तैयार करने की बात कही थी। यह उनकी मुहिम अब सफल होती दिख रही है। वह लगातार ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं। राजगढ़ सीट पर ईवीएम की जगह बैलट पेपर से मतदान करने के लिए दिग्विजय ने नया रास्ता ढूंढा है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story