Jodhpur Lok Sabha Chunav 2024: गहलोत के गढ़ में फिर भाजपा की होगी जीत..? बीजेपी ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर जताया भरोसा

surya soni
Published on: 4 March 2024 1:50 PM IST
Jodhpur Lok Sabha Chunav 2024: गहलोत के गढ़ में फिर भाजपा की होगी जीत..? बीजेपी ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर जताया भरोसा
X
Jodhpur Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बीजेपी द्वारा जारी इस सूची में कुल 195 नाम शामिल है। जिसमें राजस्थान से 15 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है। इस सूची में एक नाम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Jodhpur Lok Sabha Chunav 2024) को राजनीति में कॉलेज जीवन से ही सक्रिय हो गए। फिलहाल गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर की सीट से सांसद है। भाजपा ने लगातार तीसरी बार उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।
Gajendra Singh Shekhawat
शेखावत को जोधपुर सीट से बनाया उम्मीदवार:
केंद्रीय मंत्री के रूप में गजेंद्र सिंह शेखावत का काम बेहद सराहनीय माना जा रहा है। उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से राजस्थान को काफी फायदा मिला है। राजस्थान के जिस क्षेत्र से वो आते है वहां पानी की काफी समस्या है। इसके लिए उन्होंने कई काम करवाएं है। अब भाजपा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को लगातार तीसरी बार जोधपुर की सीट से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
Gajendra Singh Shekhawat
गहलोत के गढ़ में लहराया भगवा:
जोधपुर राजस्थान की राजनीति का केंद्र माना जाता है। क्योंकि प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का ये गृह जिला है। गहलोत की इस क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा यहां पूर्व राजघराने का भी राजनीति में काफी दबदबा है। इसके बावजूद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कुशल राजनीति प्रबंधन से लगातार दो बारे बड़ी जीत दर्ज की। गहलोत के गढ़ में उन्होंने लगातार दो बार बीजेपी को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई है।
जोधपुर में कांग्रेस का रहा दबदबा:
राजस्थान के जोधपुर में पिछले कई सालों के चुनाव के रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो यहां कांग्रेस का भाजपा के मुकाबले प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी सांसद रह चुके है। लेकिन पिछले दस सालों में यहां गजेंद्र सिंह शेखावत ने ख़ास पहचान बनाई है। पिछले चुनाव में उन्होंने उस समय के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के बेटे को मात दी थी। उसके बाद शेखावत का मोदी कैबिनेट में कद बढ़ा। और उन्हें राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला।
जोधपुर
जोधपुर लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम:
गजेंद्र सिंह शेखावत पहली बार लोकसभा में साल 2014 में पहुंचे थे। उससे पहले उनको कोई विशेष राजनीतिक अनुभव नहीं था। हालांकि वो संगठन के लिए काफी समय से काम करते रहे है। जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए जीत इतनी आसान नहीं रही। उनके सामने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मैदान में उतारा गया था। लेकिन मोदी मैजिक के आगे गहलोत का जादू फीका रहा। गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले चुनाव में करीब 8 लाख मत प्राप्त किये। जबकि वैभव गहलोत को करीब 5 लाख वोट मिले। ऐसे में गजेंद्र सिंह शेखावत 2.74 लाख वोटों से जीत मिली।
Kota Lok Sabha Chunav 2024
फिर वैभव गहलोत से होगा मुकाबला..?
बता दें कांग्रेस के लिए यह सीट नाक का सवाल बन चुकी है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत के बीच खूब अदावत देखने को मिली है। इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दे सकती है। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार का कुछ फायदा गजेंद्र सिंह शेखावत मिलता दिख रहा है। लेकिन दूसरी तरफ राजनीति के माहिर अशोक गहलोत अपने बेटे को चुनाव जीताने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।
यह भी पढ़े: Kota Lok Sabha Chunav 2024: ओम बिरला लगाएंगे जीत की हैट्रिक, कोटा-बूंदी सीट बनी कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब
2024 में क्या स्थिति बन रही है..?
अब सबसे बड़ा सवाल है कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 2024 के चुनाव में क्या स्थिति बन रही है..? इसको जानने के लिए OTT India की टीम ने राजस्थान की राजनीति के जानकारों से बात की तो कुछ स्थिति स्पष्ट हुई है। राजस्थान की राजनीति के जानकारों की माने तो इस बार लोकसभा चुनाव में एक बार फिर इस सीट से भाजपा जीत की हैट्रिक लगा सकती है। हालांकि वैभव गहलोत को कांग्रेस की टिकट मिलती है तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत इस सीट पर अपने बेटे को जीताने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे। इस सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला होगा। यह भी पढ़े: बीजेपी ने क्यों किया इन चेहरों से किया किनारा? विवादों के नॉकआउट ने किया लिस्ट से बाहर?
surya soni

surya soni

Next Story