जोधा नहीं, तो कौन थी अकबर की असली पत्नी? राज्यपाल बागड़े ने खोली मुगल खानदान की पोल, जाने क्या बोले

Rajesh Singhal
Published on: 30 May 2025 4:15 PM IST
जोधा नहीं, तो कौन थी अकबर की असली पत्नी? राज्यपाल बागड़े ने खोली मुगल खानदान की पोल, जाने क्या बोले
X
Jodha Akbar Controversy: कुछ दिन पहले औरंगज़ेब का मामला चर्चाओं में था। वहीं अब जोधा अकबर को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक कार्यक्रम के दौरान जोधा अकबर को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसके बाद जोधा-अकबर मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यह शादी ऐतिहासिक नहीं बल्कि झूठ पर आधारित कहानी है, (Jodha Akbar Controversy)जिसे ब्रिटिश इतिहासकारों के प्रभाव में भारतीय इतिहास में दर्ज किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई थी। इस पर एक फिल्म भी बनी और किताबों में भी लिखा गया, लेकिन यह झूठ है। अकबरनामा में इस शादी का कोई जिक्र नहीं है।

जानिए क्या बोले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के हालिया बयान ने जोधाबाई और अकबर की शादी के ऐतिहासिक ब्यौरे पर फिर से सवाल उठा दिया है। इससे पहले भी कुछ इतिहासकारों ने इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को गलत करार दिया है। ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक, 1569 में आमेर के शासक भारमल की बेटी जोधाबाई और बादशाह अकबर के विवाह का उल्लेख है। राज्यपाल ने कहा, 'इतिहास में यही पढ़ाया जाता है। इस पर फिल्म भी बनी है। इसमें सच्चाई नहीं है। जोधाबाई और अकबर की शादी का उल्लेख अकबरनामा में नहीं है। आमेर के राजा भारमल ने अपनी एक दासी का विवाह अकबर से कराया था।'

पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं

राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े इससे पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। भारतीय इतिहास लेखन को लेकर वह ऐसी टिप्पणी कई बार और भी मौकों पर कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप के बारे में इतिहास में कम पढ़ाया गया है, जबकि अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है। यह भी पढ़ें: कर्नाटक में मौसम बना मुसीबत! मूसलधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड, बच्ची की मौत, तीन की तलाश जारी नई तारीख से गरमाई सियासत! BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष? बैठकों का सिलसिला फिर शुरू, सबकी निगाहें दिल्ली पर
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story