Jharkhand के सोरेन परिवार में कलह! भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत की भाभी सीता, आज ही दिया झामुमो से इस्तीफा

Prashant Dixit
Published on: 19 March 2024 3:57 PM IST
Jharkhand के सोरेन परिवार में कलह! भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सीएम हेमंत की भाभी सीता, आज ही दिया झामुमो से इस्तीफा
X
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं है। जिससे झारखंड में जेएमएम को एक बड़ा झटका लगा है। बता दे सीता सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी है। वो जेएमएम की महासचिव थीं। वे तीन बार से विधायक चुनी जा रही है। वह शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।
हेमंत सोरेन की भाभी ने पाला बदला
भाजपा ने झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर सेंध लगाई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मंगलवार को जेएमएम पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके भाजपा के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हेमंत सोरेन आदिवासियों के उत्पीड़न के सहारे भाजपा को मात देने की कोशिश कर रहे थे। इसमें जेएमएम कमजोर पड़ सकती है।
यह भी पढे़: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले एनडीए में हमारे साथ हुई नाइंसाफी
भाजपा में शामिल होने पर बयान
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा ने झारखंड (Jharkhand) की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा झारखंड में क्लीन स्वीप करने की कोशिश में लगी है। भाजपा में शामिल होते हुए सीता सोरेन ने कहा कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। इसे देखते हुए भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया है।
CM Hemant Soren on ED questioning (Photo- Social Media)
महासचिव विनोद तावड़े का बयान
वह झारखंड (Jharkhand) के लिए पति के देखे सपने को पूरा करने का काम करेंगी। उनके पति ही उनको राजनीति में आगे बढ़ाना चाहते थे। इस दौरान भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि सीता सोरेन के आने के बाद पार्टी की राजनीतिक शक्ति बढ़ेगी। आदिवासी समुदाय के विकास के लिए सीता सोरेन की ताकत का इस्तेमाल किया जायेगा। केंद्र सरकार आदिवासियों के विकास के लिए काम कर रही है। यह भी पढे़:
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नोटिस का पतंजलि ने नहीं दिया जवाब, रामदेव और बालकृष्णन को पेश होने का आदेश, जाने मामला
इस्तीफे में परिवार की उपेक्षा का आरोप
सीता सोरेन ने अपने इस्तीफे में परिवार की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पति दुर्गा सोरेन की मौत के बाद परिवार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ससुर शिबू सोरेन के लिए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए भी हेमंत सोरेन सरकार पर खनन मामलों में घोटाले होने के आरोप लगाए थे। सीता सोरेन के पति दुर्गा सोरेन (Jharkhand) बड़े नेताओं में गिने जाते थे।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story